नियमित कप्तान हरमनप्रीत कौर के टखने की चोट के कारण बाहर होने के कारण सलामी बल्लेबाजी स्मृति मंधाना इंग्लैंड के खिलाफ अगले महीने होने वाली तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारतीय टीम की अगुवाई करेंगी. बीसीसीआई के बयान के अनुसार हरमनप्रीत अभी टखने की चोट से नहीं उबर पाई हैं वह चोटिल होने के कारण तीन वनडे मैचों की श्रृंखला में भी नहीं खेल पाई थीं. India's T20I squad: Smriti Mandhana (Captain), Mithali Raj, Jemimah, Deepti, Taniya Bhatia (wk), Bharti Fulmali, Anuja Patil, Shikha Pandey, Komal Zanzad, Arundhati Reddy, Poonam Yadav, Ekta Bisht, Radha Yadav, Veda Krishnamurty, Harleen Deol — BCCI Women (@BCCIWomen) February 25, 2019 अखिल भारतीय महिला चयनसमिति ने मंधाना की अगुवाई में 15 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें वनडे कप्तान मिताली राज भी शामिल हैं. मंधाना अभी वर्ष की आईसीसी क्रिकेटर हैं. मध्यक्रम की बल्लेबाज वेदा कृष्णमूर्ति और प्रिया पूनिया ने टीम में वापसी की है. आक्रामक बल्लेबाज भारतीय फुलमाली और बाएं हाथ की तेज गेंदबाज कोमल जांजाद टीम में शामिल दो नए चेहरे हैं. टी20 श्रृंखला का पहला मैच चार मार्च, दूसरा सात मार्च और तीसरा नौ मार्च को खेला जाएगा. सभी मैच गुवाहाटी में होंगे. भारतीय महिला टी20 टीम इस प्रकार है : स्मृति मंधाना (कप्तान), मिताली राज, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया (विकेट कीपर), भारती फुलमाली, अनुजा पाटिल, शिखा पांडे, कोमल ज़ांज़ाद, अरुंधति रेड्डी, पूनम यादव, एकता बिष्ट, राधा यादव, वेदा कृष्णमूर्ति, हरलीन देओल.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment