सीमा पार छुपे जैश ए मोहम्मद के आतंकियों पर भारतीय सेना ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना सेना ने जैश के आतंकियों के ठिकानों पर बीती रात फाइटर जेट से हमले किए. न्यूज 18 के मुताबिक भारतीय वायुसेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा पार करके आतंकी कैंपों पर करीब 1 हजार किलो के बम बरसाए हैं. बताया जा रहा है कि इस हमले में करीब 200 से 300 आतंकियों के मारे जाने की संभावना है. सूत्रों ने बताया है कि 26 फरवरी की रात करीब साढ़े तीन बजे वायुसेना के 12 मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने आतंकियों के बेस कैंप पर हमला किया और उसे पूरी तरह तबाह कर दिया. इसके पहले पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया गया था कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है. पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए. पाकिस्तान वायु सेना ने तुरंत कार्रवाई की. भारतीय विमान वापस चले गए.' यह जगह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में पड़ता है. जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर आत्मघाती हमला किया था. इसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान से ऑपरेट कर रहे आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी. हमले के बाद भारत ने इसके खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की बात कही थी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हमले का करारा जवाब दिया जाएगा. उन्होंने कहा था कि भारत ने इस हमले का बदला लेने के लिए सेना को खुली छूट दे दी है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment