असम में जहरीली शराब पीने से मरने वालों की संख्या 124 तक पहुंच गई है और 331 लोगों का इलाज अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. रविवार को स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कम से कम 71 लोगों की मौत हो गई और वहां 272 लोगों का इलाज चल रहा है. उन्होंने बताया कि जोरहाट जिले के तिताबूर उपमंडल अस्पताल में चार और लोगों की मौत हुई है. अधिकारी ने बताया कि गोलाघाट जिले में 49 लोगों की मौत हुई है और 59 अन्य का गोलाघाट सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है. उन्होंने बताया कि जिन लोगों की मौत घरों में हुई है, उसकी खबर अधिकारियों को नहीं मिली है. गुरुवार की रात गोलाघाट और जोरहाट के दो चाय बगानों के श्रमिक जहरीली शराब पीने से बीमार हो गए थे. इनमें से 12 की मौत उसी रात हो गई थी. मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल और स्वास्थ्य मंत्री हेमंत सर्मा ने जेएमसीएच में भर्ती लोगों की स्थिति की शनिवार को समीक्षा की. सोनोवाल ने मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपए और बीमार लोगों को 50-50 हजार रुपए देने की घोषणा की. मुख्यमंत्री ने अपर असम मंडलायुक्त जूली सोनोवाल को इस घटना की जांच करने और एक महीने के भीतर रिपोर्ट सौंपने को कहा है. असम के पुलिस महानिदेशक कुलधर सैकिया ने बताया कि गोलाघाट में 12 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. देश में एक पखवाड़े के भीतर जहरीली शराब से हुई यह दूसरी बड़ी घटना है. इस महीने की शुरुआत में उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 70 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने से हो गई थी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
With 156 of the total 182 seats in the Gujarat Assembly in its account, the BJP has not only continued its undefeated streak in the state, b...
No comments:
Post a Comment