टीवी और फिल्म्स के पॉपुलर एक्टर आशीष रॉय जिन्होंने रीमिक्स, बा बहू और बेबी और ससुराल सिमर का जैसे कई बड़े शो में काम किया है उनके बारे में एक शॉकिंग खबर आई है.स्पॉटबॉय की खबर के मुताबिक आशीष रॉय को आज एक शूटिंग करनी थी जिसके लिए उन्होंने अपने ड्राइवर को उन्हें पिक करने के लिए अपने घर बुलाया था। लेकिन जब आशीष के घर ड्रायवर पहुंचा, तो उसे पता चला कि आशीष बिलकुल भी चल नहीं पा रहे हैं और ऐसा करने की कोशिश में वह लगभग नीचे गिर गए। इसके बाद ड्रायवर उन्हें लेकर मुंबई के जुहू इलाके में स्थित क्रिटिकेयर अस्पताल पंहुचा। जैसे ही आशीष की तबियत के बारे में उनकी दोस्त टीना घई और जया भट्टाचार्य को पता चला वो तुरंत वहां पहुंची। स्पॉटबॉय से बात करते हुए टीना ने कहा, “जब ड्रायवर आज सुबह आशीष के घर पहुंचा, तो उन्होंने बताया कि उसका बायां हाथ काम नहीं कर रहा है। पिछले दो साल में आशीष के साथ ऐसा दूसरी बार हुआ है जब उन्हें पैरालिटिक स्ट्रोक हुआ है। वो वेंटिलेटर पर नहीं है लेकिन उसका बायां हिस्सा प्रभावित हुआ है। वह बात कर रहा है। उसका ब्रेन स्कैन किया गया है, शाम तक की रिपोर्ट भविष्य की कार्रवाई का निर्धारण करेगी।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment