टेस्ट रैंकिंग में अपने तीसरे पायदान को बचाने के लिए इंग्लैंड को हर हाल में वेस्टइंडीज के खिलाफ शुरू होने वाली सीरीज जीतनी होगी. बुधवार से शुरू हो रही इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टेस्ट रैंकिंग दांव पर लगी हुई है. जबकि एक बाद ही ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच दो मैचों सीरीज भी शुरू होगी, जो अंक को प्रभावित करेंगे. जो रूट की टीम बखूबी जानती है कि चौथे नंंबर पर काबिज न्यूजीलैंड से आगे बने रहने के लिए उन्हें हर हाल में कम से कम 1-0 से सीरीज जीतनी ही होगी. सीरीज जीत इंग्लैंड को न्यूजीलैंड (107) से दशलव से आगे रखेगी, जबकि ड्रॉ सीरीज 105 अंकों के साथ उसे चौथे पायदान पर पटक देगी. वहीं अगर इंग्लिश टीम सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप कर भी लेती है तो भी वह भारत और साउथ अफ्रीका की जगह पर कब्जा नहीं कर पाएगी. हालांकि वह साउथ अफ्रीकन के करीब पहुंच जाएगी, लेकिन भारत के काफी दूर ही रहेगी. जबकि कैरेबियाई टीम पर की आठवें स्थान पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा, फिर चाहे वो जैसे ही खेले. .@englandcricket look to retain third position in @MRFWorldwide ICC Test Rankings in series against @windiescricket https://t.co/KFSSE31Wdq via @ICC — ICC Media (@ICCMediaComms) January 21, 2019 वहीं गुरुवार से ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच शुरू होने वाली सीरीज में दोनों टीम क्रमश पांचवे और छठे स्थान को मजबूत करने उतरेगी. चाहे सीरीज का परिणाम जो हो, टीम की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा. यदि ऑस्ट्रेलिया 2-0 से सीरीज जीतती है तो उसे तीन अंक मिलेंगे और उसके कुल 104 अंक हो जाएंगे. वहीं हार से श्रीलंका के दो अंक कम हो जाएंगे. भारत अभी 116 रेटिंग के साथ शीर्ष पर है. जबकि साउथ अफ्रीका 110, इंग्लैंड 108, न्यूजीलैंड 107 और ऑस्ट्रेलिया 101 अंक के साथ क्रमश दूसरे, तीसरे, चौथे और पांचवें पायदान पर हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment