नए साल में कई सारे बदलाव देखे जा रहे हैं. वहीं टेलीकॉम कंपनियां भी नए साल में अपने प्लान्स में बदलाव कर चुकी है. देश के प्रमुख टेलीकॉम ऑपरेटर्स ने अपने सालाना प्लान में बदलाव कर दिया है. यहां एक नजर डालते हैं प्रमुख कंपनियों के एनुअल प्लान्स पर... रिलायंस जियो टेलिकॉम सेक्टर में इन दिनों रिलायंस जियो की धूम देखी जा रही है. वहीं जियो ने अपने एनुअल प्लान्स में भी बदलाव कर लिया है. 1699 रुपए के इस प्लान की वैलिडिटी 365 दिन है. जिसमें आपको 1.5GB डेटा मिलेगा. साथ ही अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोजाना 100 एसएमएस फ्री मिलेंगे. वहीं FUP लिमिट क्रॉस होने पर स्पीड घटकर 64केबीपीएस हो जाती है. बीएसएनएल भारतीय संचार निगम लिमिटेड ने 1699 रुपए का पैक 365 दिन की वैलिडिटी के साथ जारी किया है. अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 31 जनवरी 2019 तक 4.41GB डेटा हर रोज मिलेगा तो इसके बाद 2जीबी डेटा रोज मिलेगा. FUP लिमिट क्रॉस होने के बाद स्पीड घटकर 80Kbps हो जाएगी. वोडाफोन वोडाफोन सलेक्टेड सर्किल्स में 1499 का सालाना पैक उपलब्ध करा रही है. जिसकी वैलिडिटी 365 दिन की है. इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ हर रोज 100 एसएमएस मिलेंगे. साथ ही 1GB डेटा रोज मिलेगा. वहीं वोडाफोन प्ले, लाइव टीवी, मूवीज और म्यूजिक का कॉम्प्लिमेंट्री एक्सेस भी यूजर्स को मिलेगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment