दिल्ली में पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी पर एक महिला द्वारा कथित तौर पर बाजार में गलत तरीके से छूने के लिए दर्ज कराई गई शिकायत के कुछ दिनों बाद, पाकिस्तान ने इस मामले को लेकर इस्लामाबाद में दो भारतीय डिप्लोमेट्स को धमकाया है. पाकिस्तान में सुरक्षाकर्मियों ने भारतीय दूतावास के कर्मचारियों का पीछा करते हुए उन्हें रोका और दिल्ली में हुए वाकए के बारे में सवाल किए. इस्लामाबाद में पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय स्टाफ से दिल्ली में 13 जनवरी को हुए उस कथित वाकए के बारे में सवाल किए जिसमें पाकिस्तानी मिशन के अधिकारियों का नाम सामने आया था. साथ ही पाकिस्तानी अधिकारियों ने भारतीय अधिकारियों को धमकाते हुए कहा था कि वह भी इसी तरीके से कदम उठा सकते हैं. भारत ने भेजा पाकिस्तान को नोट वर्बल इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना के बाद इस्लामाबाद स्थित भारतीय हाई कमीशन ने एक 'नोट वर्बल' पाकिस्तान को भेजा है. 'नोट वर्बल' राजनयिकों के संवाद का एक बिना हस्ताक्षर और कम फॉर्मल तरीका होता है. इस 'नोट वर्बल' में भारतीय हाई कमीशन ने इस्लामाबाद में पिछले सप्ताह हुए वाकए के बारे में जानकारी मांगी है. गौरतलब है कि जब दिल्ली में एक महिला ने पाकिस्तानी अधिकारी पर कथित छेड़छाड़ का आरोप लगाया था. तब उन्हें काफी देर तक पुलिस स्टेशन में रखा गया था. इस बात पर पाकिस्तान ने भी फार्मल तरीके से विरोध किया था. अब इस्लामाबाद में हुई घटना के बाद भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तानी अधिकारियों से इस मामले में जांच की मांग करते हुए 'नोट वर्बल' में लिखा कि ऐसी घटना दोबारा नहीं होनी चाहिए. 'नोट वर्बल' में कहा गया है कि इस तरीके से राजनयिकों के परिजनों को धमकाना विएना समझौते का उल्लंघन है.
Wednesday, 23 January 2019
पाकिस्तानी एजेंसी ने भारतीय अधिकारियों को धमकाया, विदेश मंत्रालय ने जताई आपत्ति

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment