बांग्लादेश के ट्री मैन कहे जाने वाले अबुल बाजंदर की हालत फिर से खराब हो गई है. उनके हाथ-पैर की स्किन पर फिर पेड़ जैसी संरचना बनने लगी है. 2016 से अब तक उनकी 25 सर्जरी हो चुकी हैं. मंगलवार को डॉक्टर ने कहा कि बाजंदर की स्किन को ठीक करने के लिए फिर से सर्जरी की जरूरत होगी. एनडीटीवी के मुताबिक बाजंदर को epidermodysplasia verruciformis नाम की बीमारी है, इस बीमारी को ट्री मैन सिंड्रोम भी कहते हैं. कहा जाता है कि यह बीमारी पूरी दुनिया में कुल आधा दर्जन लोगों को ही है. अबुल की हालत अब बहुत बिगड़ गई है. अबुल पहले रिक्शा चलाकर जिंदगी का गुजारा करता था लेकिन जबसे उसे यह बीमारी हुई, वह काम करने में असमर्थ हो गया. उसकी बीमारी के बारे में पूरी दुनिया में बात होती है क्योंकि यह एक हैरान कर देने वाला मामला है जोकि बहुत कम सुनने में आता है. डॉक्टर्स का मानना था कि ट्रीटमेंट के बाद अबुल ठीक हो जाएगा लेकिन उसके हाथों पर पेड़ की संरचना एक बार फिर वापस आ गई. मई में उसके शरीर पर पहले की तरह पेड़ की संरचना बनने लगी थी लेकिन वह ढाका मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल के स्टाफ को बिना बताए ही भाग गया. बाजंदर ने सोमवार को न्यूज एजेंसी एएफपी को बताया कि पेड़ जैसी संरचना मेरे हाथ पैरों के नए हिस्सों में भी बढ़ने लगी है, मैंने हॉस्पिटल से भागकर गलती की लेकिन मुझे आशा है कि डॉक्टर्स मेरी बीमारी को इस बार बिल्कुल ठीक कर देंगे. हॉस्पिटल के हेड प्लास्टिक सर्जन समंता लाल सेन ने बताया कि बाजंदर की हालत खराब है, उसे और सर्जरी की जरूरत है. बाजंदर के परिवार में उसकी पत्नी और बेटी है. डॉक्टरों द्वारा उसका फ्री में इलाज चल रहा है. सरकार ने खुद उसके इलाज के लिए आदेश दिए हैं. बाजंदर का कहना है कि उसे पूरा भरोसा है कि एक दिन वह ठीक हो जाएगा. ये भी पढ़ें: EVM: BJP ने पूछा- हैकर शुजा कहां से आया, लंदन में हुए आयोजन में सिब्बल क्या कर रहे थे? ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में बीजेपी नेताओं की हत्या कहीं केरल और बंगाल वाला ट्रेंड तो नहीं
Wednesday, 23 January 2019
25 सर्जरी के बाद भी इस शख्स के हाथ-पैरों से निकलता है पेड़, दुनियाभर के डॉक्टर्स हैरान

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment