दिल्ली के कापसहेड़ा इलाके से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक शख्स को अपने पांच साल के सौतेले बेटे पर इतना गुस्सा आया कि उसने दीवार पर पटक कर उसकी जान ले ली. पुलिस ने आरोपी नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक युवान उर्फ युवी के पिता सूर्य प्रताप सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी 2012 में शादी हुई थी. मगर शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उनसे और उसके परिवार से खुश नहीं रहती थी. बाद में अप्रैल 2018 में वो युवी को लेकर उससे अलग रहने लगी. उन्होंने कहा कि बाद में उन्हें पता लगा कि उसकी पत्नी नरेंद्र नाम के लड़के के साथ रह रही है. यह जानने के बाद उसने अपनी पत्नी को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो वापस घर नहीं लौटी. अलबत्ता वो युवी को उसके पिता से मिलाने के लिए कभी-कभार द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन ले आती थी. आखिरी बार युवी उनसे मिलने आया तो उसने कहा था कि अब मेरे दो पापा हैं. लेकिन मेरे दूसरे पापा (सौतेला) नरेंद्र मुझे प्यार नहीं करते. मुझे छोटी-छोटी बात पर मारते-पीटते और डांटते हैं. सूर्य प्रताप ने अफसोस जाहिर करते हुए कहा कि अगर उन्होंने तब बेटे का दर्द समझ लिया होता तो युवी जिंदा होता. Delhi: A 5-year-old boy died after being thrashed by his step-father, in Kapashera, on Jan 10. DCP South West says, "We've registered a murder case. According to the medical report, the child suffered multiple injuries including, one on head which was the cause of the death." pic.twitter.com/IU1XJzvJ6W — ANI (@ANI) January 16, 2019 पुलिस के मुताबिक यह घटना 10 जनवरी की है. आरोपी नरेंद्र ने उस दिन युवी को गिनती सुनाने को कहा लेकिन वो सुना नहीं सका. इससे आग-बबूला होकर नरेंद्र ने युवी को दीवार पर कई बार जोर से पटक दिया. मारपीट में बच्चे को गंभीर चोटें आईं. इसके दो दिन बाद यानी 12 जनवरी को युवी की मौत हो गई. पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल लिया है. उसने पुलिस को बताया कि वो बात-बात पर युवी को मारता-पीटता था. Delhi: DCP South West says, "On 12 Jan, the child died due to injuries. The step-father has confessed to beating the child. The mother presented wrong facts during the investigation. We've concluded that death is a result of a conspiracy of which the mother was also a part." pic.twitter.com/1AmK9UF81R — ANI (@ANI) January 16, 2019 पुलिस की जांच में युवी की मां के बातों को छिपाने और बार-बार बदलते बयानों से उसके भी इस साजिश में शामिल होने की बात सामने आई है. पुलिस ने उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
On Wednesday, Uddhav Thackeray received a body blow when Maharashtra Speaker Rahul Narwekar held that the Eknath Shinde-led faction was the ...
-
Founder president of YSR Telangana Party and sister of Andhra Pradesh Chief Minister Jagan Mohan Reddy, YS Sharmila, will be joining the Con...
-
It almost sounds like a television show, but, in fact, it’s reality. As Jharkhand chief minister Hemant Soren prepares to appear before the...
No comments:
Post a Comment