1995 में लखनऊ में हुए गेस्टहाउस कांड पर यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के चाचा और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी(लोहिया) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव ने बयान दिया है. उन्होंने कहा, 'बहनजी(मायावती) ने मुझ पर यौन शोषण के आरोप लगाए थे. मैंने कहा था कि मैं जांच के लिए और नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं. मेरी यह शर्त है कि नार्को टेस्ट बहनजी का भी होना चाहिए.' शिवपाल ने यह बातें बुधवार को एक जनसभा के दौरान कहीं. गौरतलब है कि यूपी में सपा और बसपा का गठबंधन हो गया है जिसके बाद शिवपाल लगातार हमला बोल रहे हैं. रविवार को शिवपाल ने कहा था कि यह गठजोड़ सीबीआई के डर की वजह से हुआ है. यह गठबंधन सफल नहीं होगा. शिवपाल ने यह भी कहा था कि हमारी किसी से बात नहीं हुई है लेकिन अगर कांग्रेस हमसे संपर्क करेगी तो हम गठबंझन के लिए तैयार हैं. शिवपाल यादव यूपी की जसवंतनगर सीट से विधायक हैं. समाजवादी पार्टी से अलग होने के बाद उन्होंने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया बनाई. Shivpal Singh Yadav, PSP(L) on 1995 Lucknow guest house case: Behenji ne mujh par yaun shoshan ka aarop lagaya tha. Maine kaha tha mai jaanch ke liye taiyaar hu, mai narco test ke liye taiyaar hu, meri shart yeh hai ki narco test behenji ka bhi hona chahiye, mera bhi hona chahiye pic.twitter.com/M2A2W7fvN7 — ANI UP (@ANINewsUP) January 16, 2019 ये भी पढ़ें: कुछ शर्तों के साथ सुप्रीम कोर्ट ने मुंबई में डांस बार दोबारा खोलने की दी इजाजत ये भी पढ़ें: Budget 2019: GST वसूली में लक्ष्य से पिछड़ी सरकार, वित्तीय घाटे की कैसे होगी भरपाई?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
सब टीवी के सबसे पॉपुलर शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में दयाबेन का रोल निभाकर पॉपुलर हुई एक्ट्रेस दिशा वकानी के शो में गैरमौजूदगी से फैंस क...
No comments:
Post a Comment