राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ नेता सुरेश भैयाजी जोशी के राम मंदिर के निर्माण को लेकर दिए गए बयान पर शिवसेना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. शिवसेना ने आरएसएस पर आरोप लगाया है कि वो बीजेपी के बचाव में उतर गई है. दरअसल गुरुवार को भैयाजी जोशी ने एक कार्यक्रम में कहा था कि मंदिर का निर्माण 2025 में होगा और निर्माण के बाद देश प्रगति के नई राह पर आगे बढ़ेगा. जोशी ने कहा, '1952 में सोमनाथ मंदिर की स्थापना के साथ देश गति से आगे बढ़ा, 2025 में जन्मभूमि के ऊपर मंदिर बनने के बाद फिर से इस दिशा की ओर गति प्राप्त होने वाली है...अयोध्या के मंदिर निर्माण के बाद देश अगले 150 सालों के लिए पूंजी प्राप्त करेगा.' शिवसेना ने क्या कहा? न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक, शिवसेना ने भैयाजी जोशी के इस बयान की आलोचना करते हुए कहा कि 'राम मंदिर के मुद्दे पर आरएसएस, सरकार की ढाल बनकर खड़ी हो गई है. राम मंदिर को लेकर भैया जोशी का बयान एक नया जुमला है. भैया जोशी पहले यह स्पष्ट करें कि 2025 मंदिर निर्माण का काम खत्म करने की तारीख है या शुरुआत की. अगर ये निर्माण पूरा होने की तारीख है तो बताएं कि निर्माण शुरू कब होगा?' शिवसेना के अरविंद सावंत ने कहा, 'क्या भैयाजी जोशी यह कहना चाह रहे हैं कि एक बार फिर सरकार चुनकर दे दे, उसके बाद मंदिर बनेगा?' भैयाजी जोशी के इस बयान से काफी हंगामा खड़ा हो रहा है. इसकी एक वजह ये भी है कि ये बयान आरएसएस के एक नेता की ओर से आया है. सवाल उठ रहे हैं कि क्या अब सच में राम मंदिर के निर्माण का मुद्दा 2025 तक खींचा जाएगा. हालांकि भैयाजी जोशी ने बाद में कहा कि, 'मंदिर बने ये हमारी इच्छा है. 2025 तक निर्माण कार्य पूरा होना चाहिए ये हमारी इच्छा है. यह सरकार को तय करना है. 2025 में शुरू करने की बात नहीं की है. अगर राम मंदिर का निर्माण आज शुरू होगा तो पांच वर्षों में बनेगा.'
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment