टाटानगर स्टेशन पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, अंदर थी इस लड़की की लाश - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Saturday 4 November 2017

टाटानगर स्टेशन पर मिला लावारिस ट्रॉली बैग, अंदर थी इस लड़की की लाश


.
जमशेदपुर (झारखंड)।टाटानगर रेलवे स्टेशन के सामने पार्किंग की थर्ड गेट पर शुक्रवार की देर रात एक ट्रॉली बैग से एक लड़की की लाश मिली। शनिवार सुबह उसकी पहचान कर ली गई और हत्या मामले में उसके ब्वॉयफ्रेंड कोलकाता के एक डॉक्टर को हिरासत में ले लिया गया। लड़की मैडिट्रीना हॉस्पिटल में ऑपरेशन हेड के रूप में जॉब करती थी। उसने 1 नवंबर से छुट्‌टी ले रखी थी और घर पर ऑफिस जाने की बात कर होटल में ठहरे ब्वॉयफ्रेंड से मिलने जाती थी।
.
-पुलिस के अनुसार, मृतका की पहचान कदमा थाना क्षेत्र निवासी चयनिका के रूप में की गई है। तीन साल पहले वो कोलकाता में भी काम कर चुकी है।

-इसी दौरान उसकी मुलाकात कोलकाता के बीएम बिरला हॉस्पिटल के डॉक्टर मिर्जा रफीक हक से हुई। दोनों के बीच लव अफेयर शुरू हो गया।

-इसी बीच चयनिका जमशेदपुर आ गई और मैडिट्रीना हॉस्पिटल में ऑपरेशन हेड के रूप में ज्वॉइन कर लिया। डॉक्टर मिर्जा रफीक हक उससे मिलने जमशेदपुर आने लगा।

-इसी बीच डॉक्टर ने चयनिका को शादी का ऑफर दिया। पर अलग-अलग धर्म की वजह से चयनिका ने शादी से इंकार कर दिया।

लगातार तीन दिनों से कर रही थी डेट
-1 नवंबर को डॉक्टर मिर्जा रफीक हक जमशेदपुर पहुंचा और यहां एक होटल में ठहरा। 2 नवंबर को चयनिका की नानी का निधन हो गया और चयनिका ने हॉस्पिटल से छुट्‌टी ले ली।

-इधर, चयनिका फैमिली को यह बताती कि वो ऑफिस जा रही है पर वो डॉक्टर से मिलने होटल पहुंचती। तीन दिनों तक ऐसा ही चला।

-पुलिस के अनुसार, बीती रात डॉक्टर मिर्जा रफीक हक ने चयनिका पर शादी करने का दबाव डाला तो दोनों के बीच विवाद हो गया। गुस्से में डॉक्टर ने ट्रॉली बैग में लगे चैन से उसका गला घोंट दिया।

-चयनिका की मौत के बाद उसकी लाश को ट्रॉली बैग में भरा और स्टेशन के पास फेंक आया। डॉक्टर ने मैडिट्रीना हॉस्पिटल के हेड अमिताभ कुमार को फोन कर हत्या करने की सूचना दी।

-इसके बाद पुलिस ने डॉक्टर को अरेस्ट कर लिया। वहीं, चयनिका के पिता का कहना है कि बेटी ने अगर इस बारे में कुछ बताया होता तो कोई ना कोई समाधान जरूर निकालते।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages