मुजफ्फरपुर में अज्ञात लोगों ने 😲आरजेडी के दो नेताओं को 🔫गोली मारी - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Friday, 14 June 2019

demo-image

मुजफ्फरपुर में अज्ञात लोगों ने 😲आरजेडी के दो नेताओं को 🔫गोली मारी

WhatsApp+Image+2019-06-14+at+6.09.57+PM


बिहार के मुजफ्फरपुर में दो आरजेडी नेताओं की गोली मारे जाने की खबर सामने आई है। मुजफ्फरपुर के कांति में कुछ अज्ञात बदमाशों के द्वारा इन आरजेडी नेताओं की गोली मार दी गई। दोनों को घायलावस्था में अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


डीएसपी मुकुल रंजन ने कहा कि दोनों नेताओं की हालत फिलहाल स्थिर है। मामले की जांच की जा रही है। आरजेडी नेताओं की पहचान उमाशंकर प्रसाद राय और सुरेंद्र राय के तौर पर हुई है। दोनों बलहा गांव से एक शादी में शामिल होने के बाद वापस लौट रहे थे उसी दौरान बदमाशों ने उन्हें पीछे से गोली मार दी।

यहां देखें टि्वट-http://v.duta.us/eWUD6gAA

गोली मारने के बाद बदमाश वहां से भागने में सफल रहे। गोली लगने से घायल नेताओं को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर उमाशंकर की हालत गंभीर बताई जा रही है। सुरेंद्र राय के मुताबिक काफी दूर तक बदमाशों ने उनका पीछा किया उन्होंने 10 राउंड गोलियां चलाई। पुलिस ने दोनों नेताओं के परिजनों से बात कर जानकारी पाने की कोशिश की है, फिलहाल इस संबंध में ज्यादा जानकारी हाथ नहीं लगी है। पुलिस इन नेताओं के ठीक होने का इंतजार कर रही है।


डीएसपी ने बताया कि एक को दो गोली लगी है जबकि दूसरे नेता को 4 गोली लगी। दोनों अभी खतरे से बाहर हैं। हम इस गोलीबारी के पीछे के कारणों की तलाश करने की भरपूर कोशिश कर रहे हैं। जो भी इसके पीछे जिम्मेदार है उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages