सिपाही अभी अविवाहित है। महिला सिपाही और तेजाब से हमला करने वाला आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले हैं। - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Thursday 4 April 2019

सिपाही अभी अविवाहित है। महिला सिपाही और तेजाब से हमला करने वाला आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले हैं।

मथुरा// ड्यूटी पर जा रही महिला कांस्टेबल पर एसिड अटैक, गंभीर हालत में आगरा रेफर...

भगवान कृष्ण की नगरी मथुरा के श्री कृष्ण जन्म भूमि पर तैनात महिला सिपाही पर आज कार सवार लोगों ने तेजाब फेंक दिया। इस हमले में बुरी तरह से झुलसी महिला सिपाही को आगरा रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावर महिला सिपाही का पूर्व परिचित हैं। पुलिस के मुताबिक महिला कांस्टेबल बुलंदशहर की रहने वाली है।
महिला सिपाही नीलम दामोदर पुरा गांव के पास कालोनी मे किराये पर रहती है। थाना सदर बाजार क्षेत्र में आज तड़के महिला सिपाही नीलम ड्यूटी पर जा रही थी। तभी कार सवार चार लड़के उसके ऊपर तेजाब फेंककर भाग गए।

मथुरा में महिला सुरक्षा की पोल एक बार फिर खुल गई है। इस बार तो खाकी पर ही हमला हुआ है। कृष्ण जन्मभूमि में तैनात महिला सिपाही नीलम पर तेजाब से हमला किया गया। हमले में गंभीर हालत में झुलसी महिला कांस्टेबल को इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है।

आरोपी संजय सिंह महिला सिपाही  से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों की अलग जाति के होने की वजह से परिवार के लोग तैयार नहीं थे। जिससे आरोपी गुस्से में था। उसने अपने साथी सोनू के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित कर दी गई हैं। पुलिस के मुताबिक हमलावर संजय सिंह अपने साथियों के साथ स्विफ्ट गाड़ी से बुलंदशहर से मथुरा आया था।

एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि संजय और सोनू सिंह नाम के दो युवक संदेह के घेरे में हैं, जो महिला सिपाही के परिचित हैं। फिलहाल दोनों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी खुद महिला सिपाही को लेकर आगरा के सिनर्जी हॉस्पिटल पहुंचे हैं। अभी भी सिपाही  की हालत गंभीर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages