समाजवादी पार्टी (SP) के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने 'मिशन शक्ति' के बहाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है. अखिलेश ने पीएम मोदी पर भारत की एंटी सैटेलाइट मिसाइल क्षमता पर राष्ट्र को संबोधित कर जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाने का आरोप लगाया है. अखिलेश ने बुधवार को ट्वीट कर कहा, 'आज नरेंद्र मोदी मुफ्त में घंटा भर टीवी पर रहे और उन्होंने आकाश की ओर इशारा कर बेरोजगारी, ग्रामीण संकट, महिला सुरक्षा जैसे जमीनी मुद्दों से देश का ध्यान बंटाया.' Today @narendramodi got himself an hour of free TV & divert nation's attention away from issues on ground — #Unemployment #RuralCrisis & #WomensSecurity — by pointing at the sky. Congratulations @drdo_india & @isro — this success belongs to you. Thank you for making India safer. — Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 27, 2019 प्रधानमंत्री के उद्बोधन (स्पीच) का टेलीविजन, रेडियो और सोशल मीडिया पर प्रसारण किए जाने के कुछ ही मिनट बाद एसपी अध्यक्ष का यह ट्वीट आया. हालांकि अखिलेश ने डीआरडीओ और इसरो को इस सफलता के लिए बधाई भी दी. इससे पहले बुधवार दोपहर सवा एक बजे के लगभग प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'मिशन शक्ति के तहत स्वदेशी एंटी सैटेलाइट मिसाइल ‘ए..सैट’ से तीन मिनट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया गया ।' इस दौरान उन्होंने कहा कि भारत अंतरिक्ष में निचली कक्षा में लाइव सैटेलाइट को मार गिराने की क्षमता वाला चौथा देश बन गया है. अब तक यह क्षमता केवल अमेरिका, रूस और चीन के ही पास थी.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment