वनडे क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली और गेंदबाज जसप्रीत बुमराह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले आईपीएल मैच में गुरुवार को जब आमने सामने होंगे तो सभी निगाहें इन दोनों के बीच के रोचक मुकाबले पर ही टिकी रहेंगी. बुमराह चोट से बनी चिंता से उबरकर अपना जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं और उनकी मौजूगी में मुंबई की टीम बेंगलोर की कमजोरियों का फायदा उठाकर जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. बुमराह की कंधे की चोट रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई के लिए चिंता का विषय बन गई थी, लेकिन वह सही समय पर फिट हो गए हैं. ये दोनों टीमें आईपीएल में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए बेताब हैं और ऐसे में कोहली और रोहित पर बल्लेबाजी में काफी जिम्मेदारी रहेगी. ये दोनों अपनी टीमों के शुरुआती मैचों में नाकाम रहे थे. मुंबई की टीम को श्रीलंका के लसिथ मलिंगा के उपलब्ध होने से भी मजबूती मिली है. श्रीलंका क्रिकेट ने मलिंगा को मंगलवार को आईपीएल में खेलने की अनुमति दी थी. उन्हें विश्व कप से पहले अप्रैल में सीमित ओवरों के घरेलू टूर्नामेंट में खेलना था जिससे शुरू में लग रहा था कि वह आईपीएल के शुरुआती चरण में नहीं खेल पाएंगे. श्रीलंका क्रिकेट ने हालांकि अपना रवैया बदल दिया, क्योंकि इस गेंदबाज को आईपीएल में दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों को गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा. बुमराह के फिट होने से भी मुंबई को राहत मिली है. वह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रविवार को क्षेत्ररक्षण करते समय चोटिल हो गए थे. युवराज सिंह पर भी सभी की निगाहें रहेंगी. इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने दिल्ली के खिलाफ अर्धशतक जमाया था. मुंबई के तेज गेंदबाज मिशेल मैकलेनगन की कोहली, एबी डिविलियर्स और शिमरोन हेटमेयर के सामने कड़ी परीक्षा होगी. बेंगलोर चाहेगा कि उसके बल्लेबाज बड़ा स्कोर खड़ा करें, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पिछले मैच में उसकी टीम 17.1 ओवर में 70 रन पर ढेर हो गई थी. गेंदबाजी में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल फिर से बेंगलोर के लिए अहम भूमिका निभाएंगे लेकिन उन्हें अन्य गेंदबाजों से सहयोग की जरूरत पड़ेगी.
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment