मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया के हाथों पहले ही टी20 सीरीज गंवा चुकी भारतीय टीम की नजर अब पांच मैचों की वनडे सीरीज पर है, जो शनिवार से शुरू होने वाली है. विश्व कप से पहले भारत की यह अंतिम सीरीज है. या यूं कहे कि विश्व कप के लिए संयोजित टीम चुनने के लिए भारत के पास यह आखिरी मौका है. इन पांच मैचों में कम से कम चार खिलाडि़यों पर नजरें होगी. लोकेश राहुल, ऋषभ पंत, विजय शंकर और सिद्धार्थ कौल वे चार खिलाड़ी हैं जो इंग्लैंड जाने वाली 15 सदस्यीय टीम में दो उपलब्ध स्थान के लिए जद्दोजहद करेंगे. मैच की जगह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा मैच का समय मैच भारतीय समयानुसार शनिवार दोपहर 01:30 बजे शुरू होगा यहां देखें मैचों का लाइव प्रसारण:- स्टार नेटर्वक के चैनलों पर लाइव स्ट्रीमिंग सभी मैचों की लाइव स्ट्रीमिंग हॉटस्टार पर हिंदी में लाइव ब्लॉग्स और लाइव अपडेट्स के लिए आप hindi.firstpost.com पर लॉगिन कर सकते हैं. यहां पर आपको पूरी सीरीज में अपडेट्स, लाइव स्कोर और समीक्षाएं सबसे पहले पढ़ने को मिलेंगें
https://ift.tt/eA8V8J Latest News अभी अभी Firstpost Hindi
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment