Womaniyaa: अनुराग कश्यप की फिल्म में अब ये डायरेक्टर निभाएगा विलेन का किरदार - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Friday, 1 February 2019

Womaniyaa: अनुराग कश्यप की फिल्म में अब ये डायरेक्टर निभाएगा विलेन का किरदार

हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘वुमनिया’ की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं. ये फिल्म 10 फरवरी से फ्लोर पर जाएगी. हालांकि, इस फिल्म के बंद होने की खबरें लगातार सामने आ रही थीं लेकिन अब डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने इन सारी खबरों का खंडन करते हुए शूटिंग शुरू होने की तारीख का ऐलान कर दिया है. प्रकाश झा की हुई फिल्म में एंट्री अनुराग कश्यप की फिल्म ‘वुमनिया’ से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. इस फिल्म में डायरेक्टर-अक्टर प्रकाश झा की एंट्री हो गई है. प्रकाश झा इस फिल्म में विलेन के रोल में नजर आएंगे. प्रकाश झा ने कई सारी हिट फिल्में अब तक दी हैं, जिनमें गंगाजल, राजनीति और सत्याग्रह प्रमुख हैं. अब प्रकाश झा पहली बार एक विलेन के तौर पर इस फिल्म में नजर आएंगे. ‘जय गंगाजल’ में भी आए थे नजर आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, ऐसा पहली बार नहीं है कि प्रकाश झा किसी फिल्म में नजर आने वाले हों बल्कि इस फिल्म से पहले प्रकाश झा अपनी ही डायरेक्ट की गई फिल्म ‘जय गंगाजल’ में नजर आए थे. इस फिल्म में प्रकाश झा ने ग्रे शेड का किरदार निभाया था जो कि एक भ्रष्ट पुलिस अधिकारी का था.

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages