न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के फैंस को उम्मीद होगी कि ऐसा ही जलवा टी20 सीरीज में भी दिखेगा लेकिन फटाफट क्रिकेट के इस फॉर्मेट के पहले ही मुकाबले में भारतीय टीम चारों खाने चित हो गई. रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत को 80 रन की भारीभरकम हार का सामना करना पड़ा. लेकिन भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि भारत अगर हारता है तो हारे लेकिन इस सीरीज में भीरत को कुछ ऐसे एक्पेरीमेंट कर लेने चाहिए जो वर्ल्ड कप में उसके काम आ सकते हैं. एक न्यूज चैनल के बत करते हुए गावस्कर का कहना था कि भारत के इस बड़े क्रिकेट टूर्नामेंटसे पहले कुछ प्रयोग करने चाहिए और यह टी20 सीरीज उसके लिए एक परफेक्ट प्लेटफॉर्म है. उनका कहना था, भारत को वर्ल्ड कप में अनुभवी खिलाडियों के साथ युवा खिलाड़ियों की भी दरकार होगी. यह टी20 सारीज एक ऐसा प्लेटफ़ॉर्म है जहां विजय शंकर जैसे युवा खिलाड़ी को आजमाया जा सकता है. भले ही यह टी20 सीरीज है लेकिन इससे भी तय हो सकता है कि ये खिलाड़ी वनडे क्रिकेट खेलने लायक हैं या नहीं.’ उनका कहना था कि टी20 वर्ल्ड कप तो अक्टूबर 2010 में होगा जो बहुत दूर है. मुझे कई निऱाशा नहीं होगी अगर भारत यह सीरीज हारता है. टीम का फोकस इस वक्त वनडे वर्ल्ड कप पर है और वहीं होना भी चाहिए.’
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment