भारत की दोनों टीम (पुरुष और महिला ) इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर हैं और दोनों ने भी मेजबान के खिलाफ वनडे सीरीज अपने नाम कर ली है और अब नजरें टी20 सीरीज हैं. भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना ने चहल टीवी पर डेब्यू किया और कई खुलासे किए. लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल बीसीसीआई के चैट सीरीज करते हैं. जिसे बीसीसीआई ने चहल टीवी नाम दिया है. वनडे क्रिकेट की दुनिया की शीर्ष बल्लेबाज मंधाना ने डेब्यू करते हुए चहल को कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे वनडे मैच में उनकी बल्लेबाजी को देखकर प्रेरित हुई थी. World No 1 batter makes her debut on Chahal TV@mandhana_smriti has been taking her batting inspiration from this leg spinner . Find out who it is in this fun segment of @yuzi_chahal TV - by @RajalArora Full video https://t.co/ND9xz7OUgR #ChahalTV pic.twitter.com/fLHBysiltm — BCCI (@BCCI) February 7, 2019 मंधाना ने चहल के अपनी बल्लेबाजी के बारे में पूछने पर मजाकिया अंदाज ने चहल के पूछने पर कहा कि मैं चौथे वनडे में आपको बल्लेबाजी करते हुए देखकर प्रेरित हुई थी. मुझे लगा जैसे मुझे अपना खेल विकसित करना है. जब बल्लेबाजी की बात आती हैं तो आप मेरी प्रेरणा हो. मंधाना न्यूजीलैंड दौरे पर शानदार फॉर्म में चल रही हैं. उन्होंने एक शतक सीहित वनडे सीरीज में कुल 195 रन बनाए और टीम को 2-1 सीरीज जीतने में मदद की. वहीं भारतीय पुरुष टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज 4-1 से अपने नाम. सीरीज के चौथे मैच में भारत को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. हेमिल्टन में खेले गए सीरीज के चौथे मुकाबले में भारत की ओर से चहल ने सर्वाधिक रन बनाए थे. चहल ने 18 रन बनाए थे. मेजबान ने भारत को 92 रन पर समेट दिया था और आसानी से आठ विकेट से जीत हासिल की थी. मंधाना ने अपने जर्सी के नंबर को लेकर बताया कि वह जर्सी का नंबर सात चाहती थी, क्योंकि यह उनके स्कूल का रोल नंबर थी. लेकिन यह नंबर पहले से ही किसी और के पास था. उसके बार टीम मैनेजर विकास 18 नंबर लेने की सलाह थी. विराट कोहली का जर्सी नंबर भी 18 ही है. मंधाना ने कहा कि उन्हें कुछ साल पहले ही मालूम चला है विराट कोहली का जर्सी नंबर भी 18 ही है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment