आए दिन कोई न कोई स्टार किड बॉलीवुड में दाखिल हो ही रहा है. अब तक कई स्टार किड्स बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमा चुके हैं. इस साल अभिमन्यु दसानी, अनन्या पांडे, करण देओल, आलिया फर्नीचरवाला और प्रनूतन बहल जैसे कई नाम एंट्री लेने वाले हैं लेकिन अब इस लिस्ट में एक और नाम जुड़ने जा रहा है. देव आनंद के पोते करने वाले हैं डेब्यू बीते जमाने के मशहूर स्टार देव आनंद के पोते ऋषि आनंद जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. ऐसी खबरें सामने आ रही हैं कि ऋषि आनंद, गोविंदा की सुपहिट फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ के रीमेक से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं. इस फिल्म में चंकी पांडे, आर्य बब्बर, हेमंत पांडे और इशिता राज जैसे कलाकार नजर आएंगे. एक बयान में ऋषि ने कहा है कि, ‘मैं बेहद उत्साहित हूम. फिल्म के बारे में अभी कुछ भी कहना काफी जल्दबाजी होगा.’ 1996 में रिलीज हुई थी गोविंदा की फिल्म आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, डेविड धवन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘साजन चले ससुराल’ साल 1996 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर, तब्बू, सतीश कौशिक और कादर खान मुख्य भूमिका में थे. हालांकि, इस साल के शुरुआत में ही कादर खान का निधन हो गया था.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
TMC supremo Mamata Banerjee was Wednesday sworn-in as the chief minister of West Bengal for the third consecutive term after a massive win i...
No comments:
Post a Comment