बॉलीवुड अभिनेत्री अमृता सिंह से जुड़ी हाल ही में ये खबरें सामने आई थीं कि वो देहरादून में अपने प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रही थीं. इस प्रॉपर्टी को लेकर सारा अली खान और अमृता सिंह ने देहरादून पुलिस से मदद मांगी थी. रिपोर्ट्स की मानें तो अमृता सिंह ने अपने मामा मधुसूदनकी कजिन बहन ताहिरा से ये गुजारिश की कि वो अपने भाई की तरफ से की गई इस अपील को रद्द करवा दें. लेकिन अब इस मामले में अमृता सिंह के लिए एक राहत भरी खबर सामने आ रही है. प्रॉपर्टी की लड़ाई में हुई अमृता की जीत अपने मामा मधुसूदन की प्रॉपर्टी को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहीं अमृता सिंह हाल ही में अपनी मौसी ताहिरा के साथ कोर्ट पहुंची थीं. वहां उन्होंने सिविल कोर्ट के जज रमेश सिंह से इस मामले को खारिज करने की गुजारिश की. ऐसा इसलिए क्योंकि उनके मामा अब इस दुनिया में नहीं हैं. अब उन्हें इस डिसीजन में चैलेंज करने वाला कोई नहीं है, इसलिए अमृता और ताहिरा ये कानूनी लड़ाई जीत चुकी हैं. अब वो जिला अधिकारी से संपर्क करके सारी औपचारिकताएं पूरी करेंगी, जिसके बाद ये पूरी प्रॉपर्टी अमृता और ताहिरा के नाम पर हो जाएगी. 20 जनवरी को किया था दावा आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 20 जनवरी को ही सारा अली खान और अमृता सिंह ने देहरादून के क्लेमेनटाउन थाना क्षेत्र में जाकर ये दावा किया था कि ये प्रॉपर्टी उनकी है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment