आलिया भट्ट और वरुण धवन की जोड़ी को लोग बेहद पसंद करते हैं. दोनों ने साथ में ही अपनी फिल्मी पारी की शुरुआत की थी. अब तक दोनों साथ में 3 फिल्में कर चुके हैं और अब दोनों एक साथ फिर से करण जौहर की बड़ी फिल्म ‘कलंक’ में साथ नजर आने वाले हैं. आलिया ने हाल ही में एक तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है. वरुण ने थामा आलिया का हाथ आलिया भट्ट ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो और वरुण धवन एक-दूसरे का हाथ पकड़े हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में दोनों रजनीकांत के पोस्टर के आगे खड़े हैं और दोनों एक-दूसरे की आंखों में देख रहे हैं. इस तस्वीर में आलिया ने ब्लैक पैंट के साथ ब्लू कलर की डेनिम जैकेट पहनी है तो वहीं, वरुण धवन ने ब्लैक रंग की गंजी और सफेद पैंट पहनी है. आलिया ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है कि, ‘कलंक जल्द आ रही है, लेकिन ये कलंक का लुक नहीं है.’ View this post on Instagram कमिंग सूँन @varundvn #kalank (P.S-This isn’t a look from our film btw ) A post shared by Alia (@aliaabhatt) on Feb 5, 2019 at 11:49pm PST 19 अप्रैल को रिलीज होगी ‘कलंक’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, आलिया भट्ट और वरुण धवन की आने वाली ये फिल्म 19 अप्रैल 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी. इस फिल्म में इन दोनों कलाकारों के अलावा संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, सोनाक्षी सिन्हा और आदित्य रॉय कपूर भी नजर आने वाले हैं. इस फिल्म का निर्देशन अभिषेक वर्मा कर रहे हैं. जबकि फिल्म के निर्माता करण जौहर और साजिद नाडियाडवाला हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
अंतरराष्ट्रीय गठबंधन के अमेरिकी राजनयिक ब्रेट मैकगर्क ने अपने इस्तीफे में कहा कि सीरिया में आतंकवादी भाग रहे हैं, लेकिन हारे नहीं हैं और अम...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
No comments:
Post a Comment