तापसी पन्नू की साल 2016 में आई फिल्म ‘पिंक’ का तमिल रीमेक बनने जा रहा है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू ने मुख्य भूमिका निभाई थी. अब इस फिल्म को तमिल में बनाया जाएगा जिसे एच विनोद डायरेक्ट करेंगे. हिंदी में इस फिल्म को अनिरुद्ध रॉय चौधरी ने डायरेक्ट किया था. जाह्नवी करने वाली हैं कैमियो साल 2016 में आई सुपरहिट फिल्म ‘पिंक’ के तमिल वर्जन की शूटिंग जल्द ही शरू होने वाली है. इस फिल्म में तापसी का किरदार श्रद्धा श्रीनाथ निभाने वाली हैं जबकि अमिताभ बच्चन वाला किरदार साउथ के सुपरस्टार अजित निभाएंगे. इस फिल्म को बोनी कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं और फिलहाल इसकी फाइनल कास्ट पर काम चल रहा है. माना जा रहा है कि जल्द ही इसकी शूटिंग भी पूरी कर ली जाएगी. हालिया रिपोर्ट्स में ये कहा जा रहा है कि इस फिल्म में श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी दिखाई दे सकती हैं. उनका इस फिल्म में कैमियो रोल होगा. खबरों की मानें तो जाह्नवी को फिल्म में लेने के लिए स्क्रिप्ट में फाइनल चेंज किया जा रहा है. ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस फिल्म में विद्या बालन भी नजर आएंगी जो कि अजित कुमार के अपोजिट दिखाई देंगी. मार्च से शुरू हो जाएगी शूटिंग ऐसा कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग मार्च से शुरू कर दी जाएगी और इसे इसी साल दशहरे के मौके पर रिलीज भी कर दिया जाएगा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Vilathikulam is an Assembly/Vidhan Sabha constituency in the Thoothukudi district of Tamil Nadu. It falls under the Thoothukudi Lok Sabha co...
-
In the 2014 elections, Independent candidate Naba Kumar Sarania won the Lok Sabha seat.
No comments:
Post a Comment