मध्य प्रदेश में पुलिस विभाग की कार्यशैली और निष्क्रियता पर आरोप-प्रत्यारोप लगते रहे हैं. वहीं होशंगाबाद जिले में एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर आपका मन भी खाकी को सैल्यूट करने को करेगा. ऐसा इसलिए, क्योंकि ट्रेन से गिरे एक युवक को अस्पताल पहुंचाने के लिए पुलिस जवान ने किसी का इंतजार नहीं किया, बल्कि घायल शख्स को वो अपने कंधे पर डेढ़ किलोमीटर तक लेकर चला और वक्त रहते अस्पताल पहुंचाया. जानकारी के अनुसार, मामला सिवनी-मालवा के शिवपुर थाना के पीपल गांव का है. डायल-100 को भोपाल से जानकारी मिली थी कि एक युवक चलती ट्रेन से गिर गया है. सूचना मिलते ही आरक्षक पूनम बिल्लोरे और गाड़ी का ड्राइवर राहुल साकल्ले बिना देर किए घटना स्थल पर पहुंच गए. लेकिन मौके पर जाने पर पता चला कि पटरी तक जाने के लिए सड़क ही नहीं है. ऐसे में डायल-100 की गाड़ी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाएगी. जिसके बाद ही 100 डायल के पुलिसकर्मी पूनम बिल्लोरे ने घायल को अपने कंधे के ऊपर रखकर पटरियों के रास्ते डेढ़ किलोमीटर दौड़े, इसके बाद एंबुलेंस से सिवनी मालवा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया. घायल युवक की पहचान अजीत पिता शिवशंकर 20 साल के रूप में हुई है. उसे गंभीर हालत में सिवनी मालवा अस्पताल में भर्ती कराया गया. प्रारंभिक उपचार के बाद भोपाल के लिए रेफर कर दिया गया है. #WATCH: Police constable Poonam Billore ran for more than a kilometer along the railway tracks with an injured man on his shoulders in Hoshangabad today, after the ambulance couldn't reach the spot to rescue the man who had fell down from a train. #MadhyaPradesh pic.twitter.com/SqpdjgBZnd — ANI (@ANI) February 23, 2019
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment