पांच बार के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद ने आठवें दौर में अजरबेजान के शखरियार मामेदयार्तोव पर जीत दर्ज की जिससे वह टाटा स्टील शतरंज टूर्नामेंट में नार्वे के मैगनस कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं. ये टूर्नामेंट के नेदरलैंडंस के विज्क ऑन जी में खेला जा रहा है. पिछले दौर में रूस के व्लादीमीर क्रैमनिक को हराने वाले पांच बार के विजेता आनंद ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा ओर मामेदयार्तोव को हराया जो विश्व रैंकिंग में अभी तीसरे स्थान पर हैं. ये भी पढ़ें- Indonesia Masters 2019 : अपनी लय बरकरार रखने के इरादे से उतरेंगे सिंधु, सायना और श्रीकांत भारतीय स्टार के अभी संभावित आठ में से 5.5 अंक हैं. मौजूदा विश्व चैंपियन कार्लसन के भी इतने ही अंक हैं, जिन्होंने हंगरी के रिचर्ड रैपोर्ट को हराया था. आनंद और कार्लसन के बाद रूस के इयान नेपोमनियाची, चीन के डिंग लीरेन और स्थानीय खिलाड़ी अनीश गिरी का नंबर आता है. इन सभी के समान पांच अंक हैं. ये भी पढ़ें- Test Ranking: भारत और साउथ अफ्रीका के बाद आता है इंग्लैंड का नंबर, लेकिन डगमगाने लगी कुर्सी अजरबेजान के तैमूर रादजाबोव 4.5 अंक लेकर छठे स्थान पर हैं, जबकि अन्य भारतीय विदित गुजराती चार अंक लेकर सातवें स्थान पर हैं. वर्ष के इस पहले सुपर टूर्नामेंट में अब भी पांच दौर का खेल बचा हुआ है.
Tuesday, 22 January 2019
Home
SPORTS
Tata Steel chess tournament : आनंद ने मामेदयार्तोव को हराया, कार्लसन के साथ संयुक्त बढ़त पर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment