भारत में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ धीरे-धीरे अपनी इंजरी से उबर रहे हैं. उन्होंने साफ किया है कि वह आईपीएल से पहले पूरी तरह फिट हो जाएंगे. इंडिया टीवी को दिए गए इंटरव्यू में शॉ ने कहा कि वह पूरी तरह से ट्रेन कर रहे हैं, अपनी एंकल और अपर बॉडी पर काम कर रहे हैं और उन्हें उम्मीद है कि आईपीएल से पहले वह पूरी तरह फिट हो जाएंगे. शॉ ने अपने डेब्यू में ही यह जता दिया था कि वह टीम में अपनी एक का जगह बना सकते हैं. ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भी पृथ्वी शॉ का चयन किया गया था. पहले वॉर्म मैच में उन्होंने 50 रन भी बनाए थे. हालांकि इसके बाद उन्हें पैर में चोट लग गई जिसके कारण वह पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे. शॉ ने इस बारे में बात करते हुए कहा कि 'यह जो हुआ वह दुर्भाग्य था इस बारे में कोई कुछ नहीं कर सकता है. मैं ऑस्ट्रेलिया की कंडीशंस में खेलना चाहता था मुझे वहां का बाउंस पसंद है लेकिन इंजरी के कारण ऐसा नहीं हो पाया. हालांकि मुझे खुशी है कि भारत सीरीज जीत गया.' शॉ ने वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू किया था और शतकीय पारी खेली थी. शॉ ने पिछले साल ही भारत को अंडर 19 वर्ल्ड कप जिताया था. शॉ वर्ल्डकप टीम के कप्तान थे. इसके बाद आईपीएल में उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बतौर ओपनर डेब्यू किया और टीम के लिए कई अहम पारी खेली. इसके बाद उन्हें इंग्लैंड दौरे के लिए चुना गया हालांकि उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला.
Tuesday, 22 January 2019
चोट से उबर रहे हैं पृथ्वी शॉ, बताया कब करेंगे मैदान पर वापसी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment