Tanu Weds Manu 3: जल्द आएंगी इस फिल्म में नजर, कंगना ने खुद किया खुलासा - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Monday, 21 January 2019

Tanu Weds Manu 3: जल्द आएंगी इस फिल्म में नजर, कंगना ने खुद किया खुलासा

कंगना रनौत इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ के प्रमोशन में जुटी हुई हैं. ये फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. प्रमोशन के दौरान कंगना ने उनकी बेहतरीन फिल्मों में से एक फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ के अगले पार्ट के बारे में पूछा गया जिस पर उन्होंने फैंस के लिए गुड न्यूज दी है. जल्द शुरू होगी तीसरी फिल्म कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ जल्द ही रिलीज होने वाली है. कंगना इस समय अपनी इस फिल्म के प्रमोसन में जुटी हुई हैं. इस दौरान कंगना से ‘तनु वेड्स मनु’ के बारे में पूछा गया. मुंबई मिरर को दिए एक इंटरव्यू में कंगना ने कहा कि, ‘मैं अपनी फिल्म मणिकर्णिका के सिलसिले में बिजी थी और जीरो के किसी ट्रायल में नहीं जा सकी लेकिन आनेद एल राय हमारी फिल्म का एक शो देखने आए थे. हम जल्द ही ‘तनु वेड्य मनु 3’ की घोषणा करेंगे.’ 25 जनवरी को रिलीज होगी ‘मणिकर्णिका’ आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, कंगना रनौत की आने वाली फिल्म ‘मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म के अलावा कंगना 2 और फिल्मों में काम कर रही हैं.

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages