ग्रेटर नोएडा स्थित अजनारा सोसाइटी में 25 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है. लड़की की हत्या चाकू गोदकर की गई है. घटना रविवार की है. घटनी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है. लड़की का नाम कुमारी रूबी बताया जा रहा है. सब इंस्पेक्टर पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र स्थित अजनारा सोसाइटी में कुमारी रूबी अपनी बहन- बहनोई के साथ रहती थी. उन्होंने बताया कि रविवार सुबह उनकी बहन- बहनोई किसी काम से घर से बाहर गए थे. दोनों रात के 9 बजे के करीब घर लौटे और घर की घंटी बजाई. सीओ ने बताया कि घर का दरवाजा नहीं खुलने पर दोनों ने डुप्लीकेट चाबी से घर का ताला खोला तो अंदर रूबी लहूलुहान अवस्था में मृत पड़ी थी. अलग-अलग पहलुओं से जांच कर रही पुलिस घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. उन्होंने बताया कि पहली नजर में ऐसा लग रहा है कि लड़की के किसी परिचित ने ही उसकी हत्या की है. पुलिस अलग-अलग पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. मृतका मूल रूप से जनपद अलीगढ़ की रहने वाली थी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
ट्रंप ने कहा है कि वो देश में अवैध इमिग्रेन्ट्स को आने से रोकने के लिए अमेरिका और मैक्सिको के बॉर्डर पर दीवार बनाने के लिए इमरजेंसी लागू कर...
-
¨सदरी : बीआइटी ¨सदरी के विद्याíथयों की ओर से संचालित शैक्षणिक व सामाजिक संस्था प्रयास इंडिया from Jagran Hindi News - jharkhand:dhanbad ht...
-
फेसबुक पर अब तक का सबसे ज्यादा जुर्माना लग सकता है. यह जुर्माना यू.एस फेडरल ट्रेड कमिशन के द्वारा लगाया जा सकता है. 2.2 बिलियन यूजर्स की पर...
No comments:
Post a Comment