समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बीएसपी के साथ-साथ आरएलडी के संग भी उनका गठबंधन बिल्कुल तय है और लोकसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या पैदा नहीं होगी. अखिलेश ने बताया, 'बीएसपी के साथ-साथ आरएलडी और निषाद पार्टी जैसी छोटी पार्टियों के साथ हमारा गठबंधन तय है और सीट बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं होगी. इस पर जल्द ही निर्णय ले लिया जाएगा. हम उत्तर प्रदेश में एक मजबूत ताकत के रूप में उभरे हैं, जिससे बीजेपी के नेताओं का लहजा और शब्द बदल गए हैं. वे अब हमारे खिलाफ खराब भाषा का इस्तेमाल करने लगे हैं.' एसपी अध्यक्ष ने कहा, उत्तर प्रदेश हमेशा से ही देश की राजनीति में बदलाव लाता रहा है. इस बार उत्तर प्रदेश के लोग देश का प्रधानमंत्री बदल देंगे. हमारी लड़ाई बीजेपी के साथ है और हमें जनता का सहयोग मिल रहा है. हालांकि अखिलेश अगला प्रधानमंत्री कौन होगा, इस सवाल को टाल गए. उन्होंने कांग्रेस से किसी भी तरह का तालमेल न होने की बात भी दोहराई. उन्होंने कहा आखिर हमारा कांग्रेस के साथ कोई आपसी समझ कैसे हो सकती है. वह एक राष्ट्रीय पार्टी है. हमने उसके लिए अमेठी और रायबरेली लोकसभा सीटें दी हैं. इस वक्त मेरा पूरा ध्यान उत्तर प्रदेश पर है. इसके अलावा मध्य प्रदेश और उत्तराखंड में भी एसपी 1-2 सीटों पर उम्मीदवार खड़े करेगी. हम वहां दूसरी पार्टियों के साथ गठबंधन की संभावनाएं तलाशेंगे. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मित्रता के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि वह इस समय इस बारे में कोई बात नहीं करना चाहते. राष्ट्रीय लोक दल उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ हाल में हुई मुलाकात के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि हमारा गठबंधन तय है. हमने कैराना लोकसभा उप चुनाव में आरएलडी नेता तबस्सुम हसन को खड़ा किया था और उन्हें जीत हासिल हुई थी. हम आरएलडी को मथुरा और बागपत की सीटें देंगे, जो वे चाहते थे, लिहाजा अब गठबंधन में कोई समस्या नहीं है. अखिलेश ने अपने चाचा प्रगतिशील समाजवादी पार्टी प्रमुख शिवपाल सिंह यादव को बीजेपी द्वारा वित्तपोषित किए जाने के बीएसपी प्रमुख मायावती के आरोप के बारे में पूछे जाने पर कहा कि वह इस बारे में कुछ नहीं कहेंगे. उन्होंने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि इस पार्टी ने उत्तर प्रदेश मैं अपने प्रभारी को सिर्फ इसलिए बदला ताकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सीट बचाई जा सके. उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बड़े-बड़े वादे करने के बावजूद जमीन पर कोई काम नहीं किया. बीजेपी के सांसद कभी अपने क्षेत्र में नहीं गए. अब यह भी कहा जा रहा है कि पार्टी अपने 60% उम्मीदवारों को बदलने जा रही है. लेकिन यह सारी तरकीबें काम नहीं आएंगी. इलाहाबाद में हो रहे कुंभ के आयोजन पर अखिलेश ने कहा कि प्रदेश सरकार के मंत्रियों ने जगह-जगह जाकर गणमान्य लोगों को कुंभ आने का न्योता दिया, जबकि कुंभ के लिए किसी को निमंत्रण नहीं दिया जाता. लोग मोक्ष प्राप्ति के लिए कुंभ जाते हैं. क्या बीजेपी के लोग उन व्यक्तियों को मोक्ष दिलाने गए थे? उत्तर प्रदेश में अपराधों का ग्राफ गिरने के पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के दावे के बारे में पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि केंद्र सरकार के आंकड़े तो यह भी कहते हैं कि सरकार ने युवाओं को रोजगार दिया है, लेकिन क्या वाकई ऐसा हुआ है? प्रदेश की कानून व्यवस्था के बारे में कुछ भी छुपा नहीं है. यह झूठ ज्यादा दिन तक नहीं चलेगा. खनन मामले में सीबीआई द्वारा पूछताछ की संभावना के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि वह सीबीआई के हर सवाल का जवाब दे देंगे, लेकिन यह भी सच है कि यह सब कुछ लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी द्वारा अपनाया जा रहा हथकंडा है. उन्होंने एक अन्य सवाल पर कहा कि वह नहीं चाहते कि उनकी पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव अगला लोकसभा चुनाव लड़ें. हालांकि इस बारे में अंतिम फैसला वह खुद लेंगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment