जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में 24 घंटे में दूसरा ग्रनेड हमला किया गया है. ये हमला लाल चौक पर हुआ है. आतंकियों के इस हमले में कई गांड़ियों को नुकसान पहुंचा है. न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक नमाज का वक्त होने की वजह से घटना के वक्त लाल चौक पर ज्यादा लोग नहीं थे. इस घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई है. Jammu and Kashmir: Blast at Ghanta Ghar Chowk in Srinagar. More details awaited. pic.twitter.com/fG6a1TRmMT — ANI (@ANI) January 18, 2019 इससे पहले गुरुवार को भी श्रीनगर में आंतकी हमला हुआ था, जिसमें 3 लोग घायल हो गए थे. इस दौरान जीरो ब्रिज के पास आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर ग्रेनेड से हमला किया था. हमले के बाद घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया. शोपियां में भी ग्रेनेड हमला वहीं दूसरी तरफ कश्मीर के शोपियां में भी आतंकी हमले की खबर सामने आई है. बताया जा रहा है कि शोपियां के गगरन इलाके में आतंकियों ने पुलिस कैंप पर ग्रेनेड हमला किया. Terrorists lobbed a grenade on Police camp in Gagran area of South Kashmir's Shopian. No loss of life or injury reported. — ANI (@ANI) January 18, 2019 माना जा रहा है कि ये हमले गणतंत्र दिवस को देखते हुए किए जा रहे हैं. इसके पीछे आतंकियों का मकसद श्रीनगर और आसपास के लोगों को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने से रोकना हो सकता है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Political equations in Maharashtra are still fluid despite the Shiv Sena, Nationalist Congress Party (NCP) and the Congress having apparentl...
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
No comments:
Post a Comment