केरल को वायनाड में खेले गए इस रणजी ट्रॉफी मैच की जीत लंबे समय तक याद रहेगी. केरल ने क्वार्टर फाइनल मैच के तीसरे ही दिन गुजरात को 113 रन से हरा दिया. इस तरह केरल ने पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई. केरल ने पिछले साल क्वार्टर फाइनल तक का सफर तय किया था. गुजरात को जीत के लिए 195 रन की जरूरत थी, लेकिन पूरी टीम 31.3 ओवर में 81 रन पर आउट हो गई. बासिल थम्पी ने 27 रन देकर पांच विकेट लिए, जबकि संदीप वारियर ने 30 रन देकर चार विकेट चटकाए. बासिल थम्पी को मैच में आठ विकेट लेने के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया. संदीप वारियर ने भी मैच में आठ विकेट चटकाए. ये भी पढ़ें- India vs Australia, 3rd ODI : शिखर धवन ने कहा, संतुलन के लिए टीम में हार्दिक जैसे ऑलराउंडर का होना जरूरी गुजरात की शुरुआत बहुत खराब रही और छठे ही ओवर में कथान पटेल आउट हो गए. उन्हें थम्पी ने बोल्ड किया. इसी ओवर की आखिरी गेंद पर उन्होंने प्रियांक पांचाल (03) को पवेलियन भेजकर गुजरात को संकट में डाल दिया. खब्बू बल्लेबाज राहुल शाह ही कुछ देर टिककर खेल सके, जिन्होंने 70 गेंद में चार चौकों की मदद से नाबाद 33 रन बनाए ध्रुव रावल (17) दोहरे अंक में पहुंचने वाले दूसरे बल्लेबाज रहे. गुजरात के कप्तान पार्थिव पटेल खाता भी नहीं खोल सके और रन आउट हो गए. संक्षिप्त स्कोर - केरल - 185/9 (चिंतन गजा 4-57) और 171 (सिंपसन जोसेफ 56, रुष कलारिया 3-36). गुजरात - 162 (पार्थिव पटेल 43, संदीप वारियर 4-42) और 81 (बासिल थम्पी 5-27) (भाषा के इनपुट के साथ) ये भी पढ़ें- India vs Australia, 3rd ODI at Melbourne: ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक वनडे के लिए जाम्पा और स्टेनलेक को प्लेइंग इलेवन में लिया
Friday, 18 January 2019
RANJI TROPHY 2018-19 : केरल पहली बार सेमीफाइनल में, गुजरात को तीसरे दिन मात दी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Mumbai: As Maharashtra Governor Bhagat Singh Koshyari asked the BJP on Saturday to indicate its willingness to form government, the NCP sai...
No comments:
Post a Comment