भारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने गुरुवार को मेलबर्न में कहा कि निलंबित तेज गेंदबाज हरफनमौला हार्दिक पांड्या की मौजूदगी टीम के संतुलन के लिए जरूरी है. लेकिन धवन ने इस बात से इनकार किया कि उनकी टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज में पांचवें गेंदबाज की कमी महसूस कर रही है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा और निर्णायक वनडे शुक्रवार को खेला जाएगा. पहले दो मैचों में खलील अहमद और मोहम्मद सिराज के नाकाम रहने से टीम संयोजन में बदलाव लाजिमी है. धवन ने दोनों युवा तेज गेंदबाजों का बचाव किया, लेकिन कहा कि संतुलन के लिए टीम में ऑलराउंडर का होना जरूरी है. भारत को पांड्या की कमी खल रही है जो एक टीवी शो पर अमर्यादित बयानबाजी के बाद से निलंबित है. [quote]धवन ने मैच से पूर्व प्रेस कांफ्रेंस में कहा, ‘हार्दिक के होने से जो संतुलन बनता है, वह काफी अहम है. केदार जाधव के खेलने पर भी उसकी ऑफ स्पिन के ओवर काफी अहम होंगे. मैं कहूंगा कि वह हमारा ‘गोल्डन आर्म’ है और हमेशा विकेट लेता है. उसने अक्सर बड़ी साझेदारियां तोड़ी हैं. टेस्ट और वनडे दोनों में ऑलराउंडर काफी अहम होता है.’[/quote] ये भी पढ़ें- India vs Australia, 3rd ODI at Melbourne: ऑस्ट्रेलिया ने निर्णायक वनडे के लिए जाम्पा और स्टेनलेक को प्लेइंग इलेवन में लिया अहमद और सिराज के बारे में उन्होंने कहा कि वे अनुभव के साथ निखरेंगे. उन्होंने कहा, ‘उनकी गेंदबाजी को लेकर कोई चिंता नहीं है. वे अभी नए हैं और अनुभव के साथ सीखेंगे. हमें उनका साथ देना है ताकि वे अपनी गलतियों से सबक लेकर परिपक्व बनें.’ धवन ने कहा कि टेस्ट सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज भी जीतकर इतिहास रचना चाहती है. उन्होंने कहा, ‘सीरीज जीतना काफी जरूरी है. टेस्ट और वनडे दोनों जीतना बड़ी उपलब्धि होगी. हमने पिछले मैच में शानदार टीम प्रदर्शन किया खासकर महेंद्र सिंह धोनी का प्रदर्शन बेहतरीन रहा. हमें खुशी है कि धोनी ने अपनी लय हासिल कर ली है. उनके जैसा बल्लेबाज दूसरे छोर पर बल्लेबाज को आत्मविश्वास देता है.’ ये भी पढ़ें- IND vs NZ : सेंटनर और ग्रैंडहोम की भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में वापसी [quote]तीसरे वनडे मैच के बारे में उन्होंने कहा, ‘ऑस्ट्रेलिया अच्छी संतुलित टीम है हालांकि उन्हें स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर की कमी खल रही है. वहीं हमारे पास भुवी और शमी के रूप में अनुभवी गेंदबाज है और हम पहले दस ओवर में दबाव बना लेते हैं. हम कल भी यही कोशिश करेंगे.’[/quote]
Friday, 18 January 2019
Home
SPORTS
India vs Australia, 3rd ODI : शिखर धवन ने कहा, संतुलन के लिए टीम में हार्दिक जैसे ऑलराउंडर का होना जरूरी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Hyderabad : Elections to the Greater Hyderabad Municipal Corporation (GHMC) would be held on 1 December, the Telangana State Election Commis...
-
Man Assembly Election 2019 | The Election Commission of India (ECI) announced the dates for the Maharashtra and Haryana Assembly elections....
-
Bengaluru: Welcoming the Supreme Court decision on the disqualified MLAs , the Congress in Karnataka on Wednesday said the verdict proves t...
No comments:
Post a Comment