एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की गोल्ड मेडलिस्ट विजेता विनेश फोगाट ने प्रो कुश्ती लीग (पीडब्ल्यूएल) के मुकाबले में सोमवार को यहां 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिस्काया को रोमांचक मुकाबले में शिकस्त दी लेकिन यूपी दंगल के खिलाफ उनकी टीम मुंबई महारथी जीत दर्ज नहीं कर सकी. एप्प माए और सरिता के दमदार खेल से यूपी दंगल ने पीडब्लूएल के चौथे सत्र में मुंबई महारथी को 4-3 से हराकर पहली जीत दर्ज की. इस हार से मुंबई महारथी के सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लगा है. मुंबई महारथी का सर्वश्रेष्ठ दांव एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स की चैंपियन विनेश फोगाट पर था. विनेश को 2017 की विश्व चैंपियन वेनेसा कलादजिंस्काया से जबर्दस्त चुनौती मिली. विनेश 53 किलो का महिला मुकाबला 5-3 से जीतने में सफल रहीं. इस जीत से मुंबई 2-2 से बराबर हो गया था. एशियन चैंपियनशिप की सिल्वर मेडल विजेता जॉर्जी साकेंडेलिड्जे ने सुपर हैवीवेट (125 किलो) कुश्ती में मुंबई के यूरोपीय चैम्पियन बैत्सीव व्लादिस्लाव को 2-1 से हराकर यूपी को टाई में 3-2 से आगे कर दिया था. इसके बाद माए पर इस बढ़त को जीत में तब्दील करने की पारी थी और एस्टोनिया की पहलवान ने महिला 76 किलो कुश्ती में अपने से ज्यादा अनुभवी हंगरी की पहलवान सेनेथ को कड़ी टक्कर के बाद हराया. टाई का आखिरी मुकाबला (65 किलो) राष्ट्रीय चैम्पियन हरफूल ने जीता. मुंबई महारथी के पहलवान ने कड़े मुकाबले में पंकज राणा को 15-6 से हराकर यूपी दंगल की जीत का अंतर 4-3 किया.
Tuesday, 22 January 2019
PWL 2019: विनेश की जीत के बावजूद यूपी दंगल से हारी मुंबई महारथी

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment