लोकेश राहुल और हार्दिक पंड्या के महिलाओं को लेकर की गए आपत्तिजनक टिप्पणियों से हुई आलोचना के बाद बीसीसीआई की प्रशासकों की समिति (सीओए) भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए व्यवहार के स्तर पर परामर्श (काउंसिलिंग) लेने का सुझाव दिया है. बीसीसीआई ने मामले की जांच पूरी होने तक दोनों खिलाड़ियों को निलंबित कर दिया है. दोनों खिलाड़ियों के भविष्य का फैसला सुप्रीम कोर्ट से नियुक्त लोकपाल करेंगे. व्यवहार काउंसिलिंग कार्यक्रम में ए टीम सहित सभी उम्र के राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों को शामिल किया जाएगा. इस मामले से जुडे बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शर्त पर बताया, ‘भारतीय सीनियर टीम के साथ ए टीम और अंडर-19 टीमों के लिए राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में व्यवहार काउंसिलिंग का आयोजन किया जाएगा. इस काउंसिलिंग में पेशेवर खिलाड़ियों से जुड़े हर पहलू का शामिल किया जाएगा. इसमें लैंगिक संवेदनशीलता पर भी सत्र शामिल है.’ उनसे जब पूछा गया कि क्या राहुल और पंड्या के लिए अलग से लैंगिक संवेदनशीलता सत्र का आयोजन किया जाएगा तो उन्होंने ने मना करते हुए कहा, ‘राहुल और पंड्या के लिए अलग से किसी सत्र का आयोजन नहीं होगाय पूरी भारतीय टीम इस सत्र का हिस्सा होगी और केन्द्रीय अनुबंध का हिस्सा ये दोनों खिलाड़ी भी इसमें शामिल होंगे.’ राहुल और पंड्या ने ‘कॉफी विद करण’ में महिला विरोधी बयान दिया था जिसके बाद दोनों को कड़ा विरोध झेलना पड़ा.
Tuesday, 22 January 2019
खिलाड़ियों के व्यवहार के लिए बीसीसीआई रखेगी काउंसलर

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
Udumbanchola Assembly Election 2021 | The Udumbanchola Assembly constituency is located in the Idukki district of Kerala. The Udumbanchola...
No comments:
Post a Comment