हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि तापसी पन्नू को फिल्म ‘पति, पत्नी और वो’ के रीमेक से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. इस खबर के सामने आने के बाद तापसी ने फिल्ममेकर्स से इसकी वजह पूछी थी और मेकर्स ने जवाब भी दिया था जिसके बाद अब एक और खबर इस फिल्म से जुड़ी हुई सामने आ रही है. तापसी के बाद इन एक्ट्रेसेज की हुई एंट्री तापसी पन्नू के फिल्म से बाहर किए जाने के बाद अब ये खबर सामने आ रही है कि इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के अपोजिट भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे नजर आएंगी. भूमि पेडनेकर ने खुद ही इस बात का ऐलान अपने इसंटाग्राम अकाउंट से किया है. उन्होंने कार्तिक और अनन्या के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए इस बात की जानकारी दी है. इस फिल्म में भूमि, कार्तिक की ‘पत्नी’ जबकि अनन्या ‘वो’ का रोल प्ले करती हुई नजर आएंगी. View this post on Instagram #PatiPatniAurWoh :) @kartikaaryan @ananyapanday @junochopra #BhushanKumar @tseries.official @brstudiosllp @renurchopra @abhayrchopra_ @mudassar_as_is A post shared by Bhumi Pednekar (@bhumipednekar) on Jan 18, 2019 at 7:36pm PST जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, 70 के दशक में आई इस फिल्म में संजीव कुमार लीड रोल में थे जबकि उनकी पत्नी का किरदार विद्या सिन्हा ने निभाया था और सेक्रेटरी के रोल में रंजीता कौर थीं. अब कार्तिक, अनन्या और भूमि की इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू की जाएगी.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment