कुछ दिनों पहले ही ये खबर सामने आई थी कि सारा अली खान और कार्तिक आर्यन डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म ‘लव आज कल 2’ में नजर आएंगे, जिसके बाद दोनों के फैंस खुशी से झूम पड़े थे लेकिन बाद में कई तरह की खबरें इस बाबत आईं. एक बार को तो ये भी कहा गया कि सारा की इस फिल्म से छुट्टी हो चुकी है और उनकी जगह पर अब कोई दूसरी अदाकारा नजर आएंगी. लेकिन अब इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर सामने आ रही है. क्या कार्तिक-सारा की जोड़ी आएगी नजर? हाल ही में आई सारा और कार्तिक को लेकर खबरों पर न तो दोनों कलाकारों ने और न तो डायरेक्टर इम्तियाज अली ने ही कुछ कहा था. लेकिन अब कार्तिक ने इस फिल्म को लेकर कुछ बातें सामने रखी हैं. उन्होंने अपने दिए बयान में कहा है कि, ‘मुझे ऐसा लगता है कि ये सवाल इम्तियाज अली सर से ही किया जाना चाहिए. जब तक वो खुद इस प्रोजेक्ट के बारे में कुछ नहीं कह देते हैं, तब तक मैं कोई भी जवाब नहीं दे सकता हूं.’ जल्द सुनाई दे सकती है खुशखबरी कार्तिक आर्यन ने इशारों में ही बता दिया है कि आने वाले समय में इम्तियाज अली इस फिल्म को लेकर खुशखबरी दे सकते हैं. अगर वो इस फिल्म में काम नहीं कर रहे होते तो साफ तौर से मना कर देते लेकिन उन्होंने ऐसा कुछ भी नहीं कहा.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
No comments:
Post a Comment