गुजरात में तीन दिन तक चलने वाले वाइब्रेंट गुजरात समिट 2019 का आज यानी शनिवार को दूसरा दिन है. शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधीनगर में इस कार्यक्रम का उद्घान किया था. यहां के महात्मा मंदिर में आयोजित वाइब्रेंट गुजरात समिट का यह 9वां सस्करण है जो 20 जनवरी तक चलेगा. जानकारी के मुताबिक समिट के दूसरे दिन महात्मा गांधी मंदिर में अफ्रीका डे भी मनाया जाएगा. #VibrantGujarat Global Investment Summit 2019 to celebrate Africa Day at Mahatma Mandir, Gandhinagar #VibrantGujara… https://t.co/4yYfGr8HGz — BJP Gujarat (@BJP4Gujarat) January 19, 2019 इस समिट में पांच राष्ट्र प्रमुखों समेत लगभग 125 अतिथि शामिल होंगे. समिट के पहले दिन रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी भी इसमें शामिल होने पहुंचे. सम्मेलन के पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में 56,000 करोड़ रुपए से अधिक राशि की निवेश प्रतिबद्धताओं से जुड़े करीब 130 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे. समिट में क्या बोले पीएम मोदी? इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमने बिजनेस करना आसान कर दिया है. ऐतिहासिक जीएसटी लागू होने से और अन्य कामों से टैक्स सिस्टम आसान हुआ है और ट्रांजैक्शन लागत भी कम हुई है. जो लोग भारत लगातार आते रहे हैं उन्हें यहां की हवा में बदलाव महसूस हो रहा है. बदलाव दिशा और तीव्रता दोनों में हुआ है. पिछले चार सालों में, मेरी सरकार का ध्यान सरकार को कम करने और शासन को बढ़ाने पर रहा है. पीएम मोदी ने वाइब्रेंट गुजरात समिट के उद्घाटन सत्र में निवेशकों से कहा, यह भारत में रहने के लिए सबसे अच्छा समय है. मेरी सरकार में जीडीपी वृद्धि की सालाना औसत दर 7.3 प्रतिशत रही है, जो 1991 के बाद से सबसे ज्यादा है. हमने विश्व बैंक की कारोबार सुगमता सूचकांक में 75 पायदान की छलांग लगाई है. अगले साल तक कारोबार सुगमता में शीर्ष 50 देशों में शामिल होने का भारत का लक्ष्य. वाइब्रेंट गुजरात समिट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम सुधार और नियमों को सरल करने की गति जारी रखेंगे.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment