जम्मू कश्मीर के लद्दाख में शुक्रवार को हिम्सखलन के कारण एक शख्स की मौत हो गई है, जब कि 9 लोग अभी भी बर्फ में फंसे हुए हैं. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, लद्दाख में 'खारदुंग ला' के पास हिम्सखलन के कारण कारण 10 लोग बर्फ दब गए हैं. बर्फ में दबे लोगों को बचाने के लिए राहत व बचाव कार्य जारी है. Jammu & Kashmir: 10 people trapped under snow after an avalanche occurred in Khardung La, Ladakh. Search operation underway. More details awaited. pic.twitter.com/etWuxJLo1f — ANI (@ANI) January 18, 2019 वहीं एनडीटीवी के मुताबिक, हिम्सखलन के कारण एक एसयूवी बर्फ में दब गई. जिसके बाद एक शख्स की मौत हो गई है, जब कि नौ लोग लापता हैं. मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि एक स्कॉर्पियो गाड़ी बर्फ की चट्टान से टकरा गई थी, जिस कारण ये हादसा हुआ. आपको बता दें कि 'खारदुंग ला' की ऊंचाई करीब 17,500 फीट है और दुनिया की सबसे ऊंचाई पर बनी सड़क यहीं पर है. जिला प्रशासन के बचावकर्मी, पुलिस और राज्य आपदा बचाव दल के लोग मौके पर मौजूद हैं. दुर्घटना स्थल लेह से करीब 40 किलोमीटर दूर है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार रात राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाई। इसमें जैश-ए-मोहम्मद सरगना मसूद अजहर के कथित रूप से मारे...
-
राहुल गांधी ने मुंबई में कांग्रेस के यूथ कार्यकर्ता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए पीएम मोदी पर अटल बिहारी वाजपेयी और लालकृष्ण आडवाणी नि...
-
स्थानीय एवं नियोजन समिति की बैठक मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन में संपन्न हुई। बैठक में राज्य के अनुसूचित 13 जिलों में अगले 10 वर्षों तक संबं...
No comments:
Post a Comment