न्यूजीलैंड ने भारत के खिलाफ होने वाली आगामी वनडे सीरीज के शुरुआती तीन मैचों के लिए अपनी टीम की घोषणा कर दी है. मिचेल सेंटनर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम और टॉम लाथम की न्यूजीलैंड टीम में वापसी हुई है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज 23 जनवरी से शुरू होने वाली है. इसके बाद इनके बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. क्रिकबज के अनुसार कॉलिन डी ग्रैंडहोम को जिमी नीशम की जगह टीम में शामिल किया गया है. नीशम को श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान चोट लगी थी. लाथम की टिम सिफर्ट की जगह टीम में वापसी हुई है. टिम सिफर्ट दो मैचों में केवल 33 रन ही बना सके थे. ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के मामले में बोले सौरव गांगुली-गलतियां हो जाती हैं, आखिरकार हम सब इंसान हैं हालांकि 14 सदस्यीय टीम में ऑलराउंडर मिचेल सेंटनर की वापसी चौंकाने वाली है. मिचेल सेंटनर ने पिछला वनडे पिछले साल मार्च में खेला था. नीशम और टॉड एस्टल को चोट की वजह से टीम में शामिल नहीं किया गया है और इनके भारत के खिलाफ चौथे और पांचवें वनडे मैच में खेलने की उम्मीद है. टीम इस प्रकार है : केन विलियमसन (कप्तान), ट्रेंट बोल्ट, डग ब्रैसवेल, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्यूसन, मार्टिन गप्टिल, मैट हैनरी, टॉम लाथम, कॉलिन मुनरो, हेनरी निकोल्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउदी और रॉस टेलर. ये भी पढ़ें- देश के सबसे कम उम्र के ग्रैंडमास्टर गुकेश क्या हासिल कर पाएंगे आनंद वाला मुकाम भारत के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम 23 जनवरी- पहला वनडे- नेपियर - सुबह 7:30 बजे से 26 जनवरी- दूसरा वनडे- माउंट मंगनुई - सुबह 7:30 बजे से 28 जनवरी- तीसरा वनडे- माउंट मंगनुई - सुबह 7:30 बजे से 31 जनवरी- चौथा वनडे- हैमिल्टन - सुबह 7:30 बजे से 03 फरवरी- पांचवां वनडे- वेलिंगटन - सुबह 7:30 बजे से 6 फरवरी- पहला टी-20 - वेलिंगटन- दोपहर 12:30 बजे से 8 फरवरी- दूसरा टी-20- ऑकलैंड- सुबह 11.30 बजे से 10 फरवरी- तीसरा टी-20- हैमिल्टन- दोपहर 12:30 बजे से (नोट- भारतीय समयानुसार)
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi : “I am dying, I want his death too,” these were the words of a Class XII girl in Jharkhand’s Dumka, who was burnt alive by a Musl...
-
With the documentary Kaali evoking sharp reactions and police complaints close on the heels of death threats to suspended BJP leader Nupur...
-
New Delhi: Senior Congress leader Kapil Sibal on Tuesday hit out at the BJP over the detention of Farooq Abdullah under the Public Safety A...
No comments:
Post a Comment