हाल ही में ये खबर सामने आई थी कि अक्षय कुमार यशराज के बैनर तले बनने वाली ‘पृथ्वीराज चौहान’ की बायोपिक में नजर आएंगे. इस फिल्मको चंद्रप्रकाश द्विवेदी डायरेक्ट करने वाले हैं. लेकिन इस फिल्म को लेकर एक ताजा जानकारी सामने आ रही है, जिसे जानने के बाद अक्षय कुमार के फैंस बेहद खुश हो जाएंगे. अक्षय कुमार ने कर दी है हां एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने अपनी ताजा रिपोर्ट्स में ये जानकारी दी है कि, अक्षय कुमार ने पृथ्वीराज चौहान की बायोपिक के लिए हां कर दी है. अगर सब कुछ सही रहा तो इस साल के आखिर तक इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी जाएगी. इस फिल्म को अगले साल तक रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है. फिल्म की हीरोइन को लेकर कोई खास खबर सामने नहीं आई है. फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि यशराज बैनर इसके लिए नई अदाकारा की तलाश कर रहा है. फिल्म के निर्माता चाहते हैं कि इस फिल्म में अक्षय के साथ एक नया चेहरा लॉन्च किया जाए. ‘हाउसफुल 4’ में भी आएंगे नजर अक्षय कुमार जल्द ही साजिद नाडियाडवाला की फिल्म ‘हाउसफुल 4’ में भी नजर आएंगे. इस फिल्म में उनके अलावा कृति सैनन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल और कृति खरबंदा जैसे कलाकार नजर आएंगे. साल 2019 में भी अक्षय कुमार के पास 5 फिल्में हैं जो एक के बाद एक रिलीज होने वाली हैं.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment