इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने विवादों से घिरे श्रीलंका के खेल जगत से भ्रष्टाचार को लेकर सूचनाएं साझा करने को कहा है वरना उस पर निलंबन का खतरा मंडरा सकता है. श्रीलंका क्रिकेट पिछले कुछ साल में भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरा रहा है जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ पिछले साल टेस्ट से पहले मैच फिक्सिंग के दावे शामिल हैं. आईसीसी इन मामलों की जांच कर रही है. आईसीसी ने कहा कि इस महीने खिलाड़ियों, कोचों और खेल से जुड़े लोगों को खुद को पाक साफ साबित करने के लिये 15 दिन का समय देने के बाद सकारात्मक जवाब मिला है. आईसीसी की भ्रष्टाचार निरोधक ईकाई के प्रमुख एलेक्स मार्शल ने कहा कि नए मामले प्रकाश में आए हैं. उन्होंने दूसरों से गुरूवार को समय सीमा खत्म होने से पहले सूचनाएं साझा करने को कहा. उन्होंने कहा, ‘मैं क्रिकेट समुदाय से अनुरोध करूंगा कि समय सीमा खत्म होने से पहले भ्रष्टाचार के मामलों में सूचनाएं साझा करें.’ उन्होंने कहा कि जो आईसीसी जांचकर्ताओं के साथ सूचनाएं साझा नहीं करेंगे, उन्हें पकड़े जाने पर पांच साल का प्रतिबंध झेलना पड़ सकता है. श्रीलंका के खेलमंत्री हरिन फर्नांडो ने पिछले महीने कहा था कि आईसीसी का मानना है कि श्रीलंका दुनिया का सबसे भ्रष्ट क्रिकेट खेलने वाला देश है और यहां क्रिकेट प्रशासन आकंठ भ्रष्टाचार में लिप्त है.
Wednesday, 30 January 2019
Home
SPORTS
अगर डेडलाइन खत्म होने तक आईसीसी को जानकारी नहीं दी तो सस्पेंड हो सकता है श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
New Delhi: Senior Opposition leaders met on Monday to discuss the slide in the economy as well as the ongoing Regional Comprehensive Econom...
-
चौपारण : प्रखंड की लगभग दो लाख की आबादी पूरे 55 घंटे से अंधकार में है। प्रखंड क्षेत्र में ब्लैक आउट from Jagran Hindi News - jharkhand:haz...
-
कटकमसांडी : सदर विधायक मनीष जायसवाल ने बुधवार को कटकमसांडी प्रखंड के ग्राम पंचायत कंचनपुर में भूमि from Jagran Hindi News - jharkhand:haza...
No comments:
Post a Comment