उत्तर प्रदेश की बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बीएसपी प्रमुख मायावती पर एक विवादित टिप्पणी की है. जिसे लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने इसके चलते बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने बीजेपी नेताओं की भाषा पर सवाल उठाया. यूपी के पूर्व सीएम ने कहा कि हम बीजेपी विधायक की शिकायत करेंगे. उन्होंने मायावती पर गलत बयान दिया है. A Yadav on BJP MLA Sadhna Singh's statement on Mayawati: We'll find them & lodge complaint against her, to show the language she had used. Public will give them an answer in elections. How can someone speak like that? They're frustrated as in last 4.5 yrs they didn't do anything. https://t.co/W2kEoXHBQ3 — ANI UP (@ANINewsUP) January 21, 2019 साथ ही अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि सबसे ज्यादा झूठ बीजेपी ने बोला है और देश अब नए प्रधानमंत्री का इंतजार कर रहा है. बीजेपी के पास कोई दूसरा प्रधानमंत्री हो तो बताए. उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास प्रधानमंत्री पद के लिए कई चेहरे हैं. Akhilesh Yadav on BJP MLA Sadhna Singh's statement on Mayawati: A member of the party which used to claim that they are the only ones who can promote& protect Indian culture had used such bad language. The same MLA had earlier said things about SP which are available on internet. pic.twitter.com/qzl9JmgVF4 — ANI UP (@ANINewsUP) January 21, 2019 आपको बता दें कि बीजेपी विधायक साधना सिंह ने बीएसपी सुप्रीमो मायावती की तुलना कथित रूप से 'किन्नरों' से करते हुए उन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. हालांकि मामला तूल पकड़ते देख उन्होंने माफी मांग ली थी. वहीं दिल्ली में राष्ट्रीय महिला आयोग ने बीएसपी सुप्रीमो पर की गई टिप्पणी पर स्वत: संज्ञान लिया. आयोग इस संबंध में सिंह को नोटिस जारी करके उनसे स्पष्टीकरण मांगेगा. एसपी और बीएसपी के साथ-साथ केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले ने भी बीजेपी विधायक की इस टिप्पणी की निंदा की. बीएसपी ने इस सिलसिले में विधायक के खिलाफ बबुरी थाने में शिकायत दर्ज कराई. उधर बीएसपी के नेता एस सी मिश्रा ने ट्विटर पर कहा कि एसपी-बीएसपी के गठबंधन के बाद बीजेपी नेता अपना मानसिक संतुलन खो बैठे हैं. उन्होंने साधना सिंह को 'मानसिक रूप से बीमार' करार दिया.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
22:46 (IST) Sanjay Raut clarifies that NCP, Shiv Sena talks are still in progress Shiv Sena leader Sanjay Raut on Wednesday sought to cla...
-
महिलाओं के साथ समानता से व्यवहार करने के मुद्दे पर मीडिया से बात करते हुए विकास ने कहा कि भारत में महिलाओं के अधिकार पर दोगला रवैया अपनाया ज...
-
कंपनी ने घोषणा की है को वो iPhone 7 का उत्पादन भी भारत में शुरू कर रहा है। इस फोन का प्रोडक्शन Wistron द्वारा बेंग्लुरू के प्लांट में किया ज...
No comments:
Post a Comment