यूएस ओपन चैंपियन जापान की नाओमी ओसाका और चेक गणराज्य की कैरोलिना प्लिस्कोवा ने सोमवार को मेलबर्न में साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस के क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है. ओसाका ने चौथे दौर में लातविया की अनास्तासिया सेवास्तोवा को 4-6, 6-3, 6-4 से जबकि प्लिस्कोवा ने स्पेन की गार्बिने मुगुरुजा को 6-3, 6-1 से पराजित किया. रॉड लेवर एरेना में खेले गए मुकाबले में चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका की शुरुआत खराब रही और उन्हें पहले सेट में अच्छा खेल दिखाने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा. हालांकि, वह वापसी करने में कामयाब रही और अगले दोनों सेट में दमदार टेनिस खेलते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया. जापानी खिलाड़ी ने एक घंटे, 47 मिनट तक चले इस मैच में 51 विनर लगाए. अब अंतिम आठ में ओसाका का सामना उक्रेन की स्वितोलिना से होगा. जिन्होंने अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-2, 1-6, 6-1 से मात दी. ये भी पढ़ें- Australian open 2019 : ज्वेरेव ने रैकेट पर निकाली हार की खीज, राओनिच क्वार्टर फाइनल में दूसरी ओर मार्गरेट कोर्ट एरेना में प्लिस्कोवा ने एक घंटे में ही अपने स्पेनिश प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया. प्लिस्कोवा ने मुकाबले में 23 विनर लगाए. सातवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिसकोवा ने लगातार तीसरे साल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई है. अब उनका सामना सिमोना हालेप या सेरेना विलियम्स से होगा. ये भी पढ़ें- मौत से जंग लड़ रहे पूर्व क्रिकेटर मार्टिन की सहायता के लिए आगे आए गांगुली
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
मौजूदा चैंपियन जर्मनी साउथ कोरिया से 0-2 से हार कर वर्ल्ड कप से हुआ बाहर
-
फ्रांस का यह दूसरा विश्व कप खिताब है जिसके बाद देश भर की सड़कों पर जश्न मनाया जा रहा है
-
1983 वर्ल्ड कप पर बनी यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होने वाली है जिसे कबीर खान डायरेक्ट करने वाले हैं
No comments:
Post a Comment