उत्तर भारत में शीतलहर का प्रकोप जारी है. पहाड़ों पर भी खूब बर्फबारी हो रही है और खून जमा देने वाली ठंड पड़ रही है. ऐसे में उत्तराखंड के औली में 11 हजार फुट की ऊंचाई में भारतीय-तिब्बत बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) के जवानों का एक वीडियो सामने आया है. इस वीडियो में दिख रहा है कि कंपकपी ठंड में ये जवान मार्शल आर्ट कर रहे हैं. जवानों ने अपने शरीर पर कोई गर्म कपड़ा नहीं पहना है. शरीर के ऊपरी हिस्से में बिना कुछ पहने वह इस कारनामे को कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है. लोग कह रहे हैं कि जवानों के शरीर पर मौसम की मार का कोई असर नहीं हो सकता क्योंकि वह देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात हैं. गौरतलब है कि पहाड़ों पर इस समय खूब बर्फबारी हो रही है. हिमाचल, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में कई जगह तो पारा माइनस के भी नीचे चला गया है. कई जगह तो इतनी ठंड पड़ रही है कि लोगों का घर से निकलना मुश्किल है. ऐसे में जवानों के ये कारनामे लोगों को प्रेरित कर रहे हैं. #WATCH Indo-Tibetan Border Police personnel practice martial arts at 11000 feet in Uttarakhand's Auli (Sourc:ITBP) pic.twitter.com/ftFOKmmeBa — ANI (@ANI) January 28, 2019 ये भी पढ़ें: जन्मदिन विशेष: कांग्रेस में गरम दल की ज्वाला फूंकने वाले 'पंजाब केसरी' थे लाला लाजपत राय ये भी पढ़ें: गडकरी की बातों से मोदी सरकार फिर असहज, जानें कब किस बयान से BJP नेतृत्व की बढ़ी टेंशन?
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
"The government is committed to removing the cobwebs that come in the way of rapid industrialisation. We will work towards making India...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
Mumbai: The Congress said on late Thursday night that it had conveyed its stand about portfolio allocation to Maharashtra Chief Minister Ud...
No comments:
Post a Comment