फेसबुक पोस्ट को ले युवक को बंधक बनाकर पीटा - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Wednesday, 6 June 2018

फेसबुक पोस्ट को ले युवक को बंधक बनाकर पीटा

जानकारी के अनुसार उन लोगों ने जयदेव के नाजुक अंगों, पैर, माथा व छाती में मारा, जिससे उसके मुंह से खूू
शहर के ओकनी निवासी कॉलेज छात्र जयदेव रक्षित के साथ फेसबुक पोस्ट को लेकर दूसरे समुदाय के छात्रों द्वारा मारपीट करने व शर्ट, पैंट उतरवाकर वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। यहां तक कि उसे जूते की माला भी पहनाई गई। बताया जाता है कि युवक जयदेव रक्षित लगातर हिंदूवादी पोस्ट फेसबुक पर कर रहा था, जिसे लेकर ये लोग नाराज थे।
पुलिस सात युवकों पर मामला दर्ज करने की कवायद कर रही थी। इसमें रेहान फजल, मो. सकलैन, मो. टीपू, मो. सदमान, मो. कैफी, मो. मुकीन व मो. दानिश को नामजद आरोपी बनाया गया। इनमें से चार युवकों को हिरासत में लिया गया है। वहीं इससे पूर्व मारपीट की सूचना के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जयेदव को सदर अस्पताल में भर्ती कराया। इसके बाद डीएसपी मुख्यालय चंदन वत्स व सदर थाना प्रभारी अवधेश ¨सह ने सदर अस्पताल जाकर जयदेव का हाल लिया। साथ ही जयदेव के बयान के आधार पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करना प्रारंभ कर दिया। एक समुदाय के लडकों द्वारा दूसरे समुदाय के लड़के की पिटाई की खबर फैलते ही शहर का माहौल गर्म हो गया। इसे लेकर प्रशासन द्वारा एहतियात के तौर पर शहर में जगह-जगह क्राउड कंट्रोल यूनिट के जवानों को तैनात किया गया। .

शर्ट, पेंट तक खुलवा लिया गया। वीडियो बनाया गया। अपने समुदाय के खिलाफ आपत्तिजन बातें बोलने का दबाव बना रहे थे। जानकारी के अनुसार उन लोगों ने जयदेव के नाजुक अंगों, पैर, माथा व छाती में मारा, जिससे उसके मुंह से खून भी आने लगा था।शर्ट, पैंट उतरवाकर बनाया वीडियो पीडित जयदेव ने बताया कि रेहान व उसके साथियों के द्वारा जबरन उसका शर्ट पैंट उतरवाकर वीडियो बनाया। उसे वायरल करने की धमकी वे लोग दे रहे थे। जानकारी के अनुसार पुलिस ने वीडियो बरामद कर लिया है। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है। पुलिस ने वह मोबाइल भी जब्त कर लिया है।
मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित के  बयान के आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करने की कवायद की जा रही है। चार युवकों को हिरासत में लिया गया है।
-चंदन वत्स, डीएसपी
from Jagran Hindi News - jharkhand:hazaribagh https://ift.tt/2JlkBue
via IFTTT

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages