झारखंड में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

LIVEN

खबरें जो सच बोले

Monday, 11 June 2018

demo-image

झारखंड में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव लड़ेगी शिवसेना

11_06_2018-shivsena-ranchi_18066743_s

इटकी (रांची), जेएनएन। शिवसेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री गुलाब दुबे ने कहा है कि पार्टी झारखंड में आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव लड़ेगी। वे रविवार को इटकी के कुंदी मैदान में आयोजित शिवसेना के मांडर विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि झारखंड में 2019 में लोकसभा व विधानसभा चुनाव में शिवसेना अपने बलबूते चुनाव में प्रत्याशी खड़ा करेगी। उनके मुताबिक, कितने सीट पर चनाव लड़ेगी यह शीर्ष नेतृत्व तय करेगा। मांडर विधानसभा से प्रत्याशी के रूप में भोला उरांव के नाम की घोषणा की गई है।
दुबे ने कहा कि बिरसा मुंडा की इस पावन धरती झारखंड में हिंदू साम्राज्य की स्थापना होगी। शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर उत्तर भारत के नौ राज्यों में शिवसेना के संगठन का विस्तार कर चुनाव मैदान में शिव सैनिक उतारे जाएंगे। अरुण पाठक ने अयोध्या में राम मंदिर निर्माण पर अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। साथ ही, सरना सनातन को एकसूत्र में बांधने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं। हिंदू राष्ट्र का निर्माण शिवसेना ही कर सकती है।
इस मौके पर शिवसेना के जिला महासचिव दीपक सिंह ने पूर्व शिक्षा मंत्री बंधु तिर्की पर निशाना साधते कहा कि बंधु कहते हैं कि सरना देव खूंटा में काली गाय की बलि दी जाती है। इसका शिव सेना विरोध करती है। आने वाले चुनाव में इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। गुलाब दुबे ने इटकी जगरनाथ मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की। संचालन किशोर साहू ने किया।
इस मौके पर उत्तर प्रदेश के दीपक शर्मा, रांची जिला प्रमुख अभिजीत भौमिक, संयोजक अमर सिंह, जिला महासचिव संदीप मुखर्जीश् सचिव सनी साहू, मांडर विधानसभा प्रभारी भोला उरांव मुख्य रूप से उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में जितेंद्र सिंह, कमरू कच्छप, अनिल तिवारी, अरुण पांडेय, नीरज, रणधीर आदि की उल्लेखनीय भूमिका रही।
from Jagran Hindi News - jharkhand:ranchi https://ift.tt/2JsZM4f

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages