दुल्हन बनने से पहले ही टूटा सपना, शादी के पहले लड़के ने किया ऐसा फोन - LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

 LiveNow24x7: Latest News, breaking news, 24/7 news,live news

खबरें जो सच बोले

Breaking

Saturday 11 November 2017

दुल्हन बनने से पहले ही टूटा सपना, शादी के पहले लड़के ने किया ऐसा फोन


धनबाद (झारखंड)। झारखंड के धनबाद में शुक्रवार को अजीब वाक्या देखने को मिला। एक लड़की बनारस से धनबाद अपने मंगेतर के घर जा पहुंची। यहां लड़के के घर पर ताला लगा देख लड़की बेहद गुस्से में आ गई। लोगों ने पूछताछ की तो लड़की ने कहा- '5 लाख रुपए की मांग पूरी ना होने पर लड़के वाले सगाई के बाद शादी से मुकर रहे हैं। शादी तो अब इसी लड़के से करूंगी।'

- दरअसल, बनारस से अाई पायल श्रीवास्तव ने धनबाद के शेखर सुमन के खिलाफ दहेज के लिए सगाई तोड़ने का आरोप लगाया गया है।

- पायल ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि उसकी सगाई इसी साल जून में गोरखपुर के होटल में परिजनों की मौजूदगी में हुई थी। दुल्हन पक्ष बनारस का रहने वाला है।

-मेट्रिमोनियल साइट के जरिए बनारस की पायल और धनबाद के शेखर सुमन ने एक-दूसरे को पसंद किया। वे मथुरा में मिले और दोनों ने शादी करने की रजामंदी अपने परिजनों को दी।

-सगाई के बाद पायल के पिता ने धनबाद पहुंच कर शादी की तारीख 28 नवंबर तय की और कार्ड छपवा लिया।

-उन्होंने धनबाद नगर निगम का विवाह भवन, डेकोरेटर, केटरर की बुकिंग भी कर दी और बेटी की शादी की तैयारियों में जुट गए।

-कार्ड भी बांट दिए, इस बीच शेखर ने पायल को फोन कर कहा कि उसके लिए एक दूसरा रिश्ता आया है। वे 15 लाख रुपए दे रहे हैं। इसलिए अब यह शादी नहीं हो सकती।

-उसने पायल से कहा भी कि अगर वह अपने पिता से 5 लाख रुपए दिला दे, तो वह शादी के लिए तैयार है। पायल ने यह बात अपने पिता को बताई।

-23 अक्टूबर को भी पायल अपने पिता और अन्य सगे संबंधियों के साथ यहां पहुंची थी और थाने में शिकायत की। इसके बाद वर पक्ष शादी के लिए तैयार हो गया।

-पर अब एक बार फिर वो इससे इंकार कर रहे हैं। इसलिए पायल एक बार फिर धनबाद के भूली स्थित शेखर के घर पर पहुंच शादी की जिद पर अड़ गई है।

No comments:

Post a Comment

Sports

Pages