चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का पद प्रोन्नति वर्षों से लंबित : श्री कर्मकार ने कहा : बोकारो जिला में तृतीय वर्ग की अहर्ता रखने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का पद प्रोन्नति वर्षों से लंबित है. वर्ष 2015 में जिला स्तर चतुर्थवर्गीय कर्मियों के प्रोन्नति के संबंध में कमेटी का गठन किया गया है. इतनी लंबी अवधि बीत जाने के बावजूद अर्हता रखने वाले चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के पदोन्नति के संबंध में निर्णय नहीं लिया जाना बहुत ही चिंताजनक है.
मांग को ले करेंगे आंदोलन : श्री कर्मकार ने कहा : चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों की पद प्रोन्नति समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलन किया जायेगा. मौके पर पशुपति नायक, सुदाम कुमार दास, अजय कुमार, नवल कुमार, नवेंदु, अमित कुमार राय, केदारनाथ महतो, मंगल सोरेन, बनारस महतो, राजा राम कोड़ा, अनिल कुमार महतो, देवदास कुमार, उषम कुमार, सुदीप कुमार मंडल, हरिलाल महली, कुमार गौरव, संजय कुमार बाउरी आदि ने संबोधित किया.
x
No comments:
Post a Comment