खूंटी-सिमडेगा सडक पर भयंकर बस दुर्घटना,बस पेड से टकराई। एक ही परिवार के तीन सदस्य के साथ ही चालक बने कंडक्टर की मौत। चार बच्चों सहित एक दर्जन से अधिक घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। मोनिका (चंचल) नामक बस काफी तेज रफ्तार से रांची से कुरडेग जा रही थी। दुर्घटना मुरहू थाना क्षेत्र के बिचना गांव के समीप हुई। बस यात्रियों के अनुसार बस को कंडक्टर चला रहा था,जबकि खलासी तेज आवाज में गाना बजाकर स्वयं मोबाईल से बात करने में मशगूल था। दुर्घटना में बस पुरी तरह क्षतिग्रस्त,जबकि घायल यात्रियों में कई के पैर तो कई के हाथ टूट गए। कई के सिर में गंभीर चोट लगी। गंभीर रूप से घायल हुए कई यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर ईलाज के लिए रिम्स ले जाया गया।दुर्घटना के तत्काल बाद मुरहू के बबलु खान ने बस से घायलों को निकालने में सर्वाधिक सहयोग किया। जबकि तत्काल अस्पताल पहूंच कर भाजपा के जिलाध्यक्ष काशीनाथ महतो, विहिप के जिलाध्यक्ष सह खूंटी के उप प्रमुख जितेन्द्र कश्यप तथा भाजयुमो के जिलाध्यक्ष अनूप कुमार साहू सहित कई अन्य ने घायलों के साथ यथोचित सहयोग किया।
*दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुरहू तथा खूंटी के साथ ही तोरपा थाना से काफी संख्या में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान घटनास्थल पर पहुंच गए थे और घायल यात्रियों की मदद में सहयोग किया*
*मृतक यात्रियों के शव को अंत्य-परीक्षण के लिए खूंटी सदर अस्पताल भेज दिया गया।इस भयंकर हादसे से क्षेत्र का माहौल गमगीन हो गया है।खूंटी के विधायक सह झारखंड सरकार के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा ने दुर्घटना पर दुःख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट किया है तथा घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
Sunday, 4 June 2017
खूंटी-सिमडेगा सडक पर भयंकर बस दुर्घटना
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Sports
Popular Posts
-
Even as I write this and even as the Karnataka High Court continues to livestream the Udupi hijab case, the “case” itself has proceeded alon...
-
Odisha Chief Minister and BJD president Naveen Patnaik Sunday resigned from the Bijepur Assembly constituency and retained the Hinjli seat ...
-
TMC supremo Mamata Banerjee was Wednesday sworn-in as the chief minister of West Bengal for the third consecutive term after a massive win i...
No comments:
Post a Comment